भिवानी में बदमाशों ने दनादन चलाई गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग

भिवानी में बदमाशों ने दनादन चलाई गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग

भिवानी: हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला भिवानी से सामने आया जहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने प्रॉपर्टी डिलर पर गोलियां चलाई है तथा उसका साथी भी घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस फायरिंग में विनोद व प्रशांत घायल बताए जा रहे हैं। विनोद प्रॉपर्टी डिलिंग का भी काम करता है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment