रेवाड़ी: शराब ठेके पर रिकवरी मैन से लूट, दो बाइकों पर आए पांच बदमाश

www.atalhind.com24 March 20251 min read0 viewsरेवाड़ी
रेवाड़ी: शराब ठेके पर रिकवरी मैन से लूट, दो बाइकों पर आए पांच बदमाश

हरियाणा के रेवाड़ी में शराब ठेके के बाहर रिकवरी मैन से गाड़ी का शीशा तोड़कर 4 लाख रुपय़े लूटने का मामला सामने आया है। शराब ठेके के सेल्समैन और कैश लेने आए रिकवरी मैन को भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने धारूहेड़ा थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के खलियावास मोहल्ला निवासी सौरव ने बताया कि वह सविन वाईन्स में कैश रिकवरी इंचार्ज का कार्य करता है। 23 मार्च की रात वह ग्रुप की दुकानों से कैश क्लेक्शन कर रहा था। वह टीसीआई, संगवाड़ी, भुडला, पाचौर, निगनियावास, वरूणा से कैश लेकर खिजुरी पहुंचा था। यहां पर उसने पिकअप गाड़ी शराब ठेके के बाहर रोकी। ठेके का सेल्समैन विकास उसे गाड़ी में कैश देकर गया। जिसे उसने कंडक्टर साइड वाली सीट पर रख लिया।

2 बाइकों पर सवार होकर आए थे 5 बदमाश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कैश लेनदेन के दौरान 2 बाइकों पर सवार होकर वहां 5 बदमाश आए। सभी आरोपियों ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखे थे। नकाबपोश बदमाशों ने आते ही विकास और उसको पीटना शुरू कर दिया। पिकअप गाड़ी का शीशा तोड़कर बदमाशों ने कंडक्टर साइड सीट पर रखा 4 लाख रुपये कैश उससे छीनकर ले गए।

आरोपियों को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगाः जांच अधिकारी

इस मामले को लेकर धारूहेड़ा थाना के जांच अधिकारी SI सुरेश कुमार ने बताया कि ठेके के रिकवरी मैन की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। CIA और उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हैं। ठेके के CCTV में आरोपी नहीं आए हैं। आसपास के एरिया में लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment