शराब गोदाम पर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी रिटायर्ड सूबेदार का है बेटा

www.atalhind.com25 March 20252 min read0 viewsयमुनानगर
शराब गोदाम पर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी रिटायर्ड सूबेदार का है बेटा

यमुनानगर: जगाधरी बस स्टैंड के पास 11 मार्च को एच.एस. लिकर्स के एल वन गोदाम पर 8 राऊंड फॉयर करने के मामले में एस.टी.एफ. अम्बाला ने 20 वर्षीय गौरव व 21 वर्षीय विशाल को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पिता रिटायर सुबेदार हैं।

इनमें से एक के तार ट्रिपल मर्डर केस से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। प्राथमिक जांच के मुताबिक इनमें से एक आरोपी ने गोली चलाई थी जबकि दूसरा गली में खड़ा होकर रेकी कर रहा था। दोनों जयपुर के रहने वाले हैं। सूत्रों अनुसार 50 हजार रुपए के लिए बारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल जांच जारी हैद्ध इंस्पैक्टर प्रतीक ने पुष्टि की कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर + लिया गया।

11 मार्च को जिस समय गोदाम पर फायरिंग हुई उस समय आबकारी विभाग के अधिकारी भी स्टॉक की जांच के लिए पहुंचे हुए थे। वे गोदाम पर ही बने कार्यालय में बैठे थे। वहां पर एक व्यक्ति नमन था। दोपहर लगभग 3.15 बजे वह मोबाइल पर बात करने के लिए कार्यालय के बाहर खड़ा था तभी एक नकाबपोश बदमाश आते ही फायरिंग करने लगा। बदमाश ने 8 राऊंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गार्ड ने 4 गोलियां चलाई व छत पर खड़े कर्मियों ने भी ईंटें बरसाईं। बदमाश बाइक पर खड़े अपने साथी के साथ भाग निकला।

वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर काला राणा के भाई नोनी राणा ने ली है। एक पोस्ट नोनी राणा के नाम से वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है कि जय बजरंग बली सभी भाइयों को राम-राम। गोदाम पर मैंने गोलियां चलवाई हैं। इसका मालिका विनय साहनी है। इस बार ट्रेलर था। अगली बार जान ले लूंगा। जो हमें इग्नोर करेगा। अपनी तैयारी कर लो। इसमें रोहित गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ व काला राणा गिरोह को टैग किया गया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment