सोनीपत में नगर निगम अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, टला बड़ा हादसा

सोनीपत में नगर निगम अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, टला बड़ा हादसा

सोनीपत: सोनीपत में नगर निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लाखों रुपए खर्च कर सोनीपत नगर निगम एरिया में यातायात को सुचारू रूप से चलने के लिए  रेड लाइट लगाई गई थी, लेकिन ये लंबे समय से बंद पड़ी है। ताजा मामला सोनीपत के ककरोई चौक से सामने आया है, जहां रेड लाइट की वजह से हादसे हुआ हैं। बाइक सवार एक शख्स के ऊपर रेड लाइट गिरी है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रेड लाइट गिरने से शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने मीडिया के कैमरे से दूरी बना ली हैं।

बंद पड़ी रेड लाइट अचानक टूटकर गिरी

जानकारी के मुताबिक सोनीपत निवासी साहिल ककरोई का रहने वाला महलाना की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसी दौरान जैसे ही बाइक पर ककरोई चौक पर पहुंचा तो अचानक बंद पड़ी रेड लाइट टूट कर गिर गई,जिसके बाद उसे चोट लग गई। देखना अब यही होगा कि कब तक उच्च अधिकारियों की नींद टूटती है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होती है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment