स्वाति मालीवाल बोलीं- हालत देख सहम गई

21 July 20211 min read0 viewsफरीदाबाद
स्वाति मालीवाल बोलीं- हालत देख सहम गई

पति ने फेंका एसिड और गर्म तेल, 35 फीसदी झुलसा महिला का चेहरा, स्वाति मालीवाल बोलीं- हालत देख सहम गई
फरीदाबाद (Faridabad) के हरकेश नगर में एक महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेज़ाब (Acid Attack) और गर्म तेल (Hot Oil) फेंक दिया. महिला के पड़ोसी ने उसे इस हालत में देखा तो पीड़िता को दिल्ली लेकर आए. वहीं दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women Commission) को खबर लगते ही अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंची.

इस महिला के मुंह पर उसके पति ने तेज़ाब फेंका जिससे उसका चेहरा 35% तक झुलस गया. मैं उससे अस्पताल में मिली और उसकी हालत देखकर दिल सहम गया. इस देश में किसी को कानून का डर नही है. वहीं दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को इस बात की जानकारी दी.महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) लाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया. पीड़िता की पड़ोसी ने मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी थी. जिसके बाद स्वाति मालीवाल महिला से मिलने अस्पताल पहुंची. वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया की लड़की का चेहरा 35 फीसदी झुलस गया है और वो अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है.

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment