हरयाणा कांग्रेसी नेता की फैक्टरी व घर में लगी भंयकर आग,सूचना देने के बाद समय पर नहीं पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी

www.atalhind.com8 March 20224 min read0 viewsसोनीपत

हरयाणा कांग्रेसी नेता की फैक्टरी व घर में लगी भंयकर आग,सूचना देने के बाद समय पर नहीं पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी
आग से फैक्टरी मालिक को करीब 40-50 लाख रुपए का नुकसान
जिला व्यापार मंडल ने नगर निगम के गेट पर किया रोष प्रदर्शन
व्यापारियों ने फायर बिग्रेड व नगर निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

सोनीपत कांग्रेसी नेता की फैक्टरी में लगी भंयकर आग से उठती लपटें।

रणबीर सिंह, सोनीपत।
शहर में बीती रात करीब 2  बजे औद्योगिक क्षेत्र में पैकिंग बैग बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे व्यापारी को करीब 40 से 50 लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि रात को ही उसने फायर ब्रिगेड और नगर निगम में फोन किया। मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में विधायक और मेयर के फोन जाने के बाद एक गाड़ी आई जब तक सब कुछ जल चुका था। सुबह घटना से नाराज व्यापारियों ने  नगर निगम कार्यालय का घेराव कर धरना दिया और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों की गाड़ी के आगे लेटकर उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया और जबरदस्त नारेबाजी की।

Fire broke out in Haryana Congress leader’s factory and house, fire brigade vehicle did not reach on time after giving information

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सोनीपत में बीती देर रात करीब 2 बजे औद्योगिक क्षेत्र में ओम साई एंटरप्राइज नामक फैक्ट्री में आग लग गई। आगजनी से फैक्ट्री के ऊपर रह रहे फैक्ट्री मालिक कांग्रेसी नेता अनिल गुप्ता सीटू का मकान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यापारी जिला व्यापार मंडल का संरक्षण भी है।

पीड़ित व्यापारी एवं कांग्रेसी नेता अनिल गुप्ता ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे जब वह फैक्ट्री के ऊपर बने मकान में सो रहे थे तो अचानक धुएं से जब दम घुटने लगा तो उन्होंने नीचे जाकर देखा तो फैक्ट्री में आग लग चुकी थी।

जैसे ही व्यापारी ने आगजनी की सूचना के लिए फायर ब्रिगेड और नगर निगम में फोन किए तो कोई नहीं पहुंचा। बाद में स्थानीय विधायक और मेयर को फोन किया गया। उसके करीब 1 घंटे बाद नगर निगम की एक गाड़ी पहुंची। उसमें भी पर्याप्त पानी नहीं था।

इतना ही नहीं व्यापारी ने आरोप लगाए कि गाड़ी के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने खर्चे पानी की भी मांग कर डाली। काग्रेसी नेता व्यापारी अनिल सीटू ने बताया कि उसको इस घटना में करीब 40 से 50 लाख का नुकसान हो गया है। जिसके लिए निगम और फायर ब्रिगेड दोषी हैं।

पीड़ित व्यापारी की बहन ने कहा कि परिवार ने पड़ोसियों की छतों पर कूद कर अपनी जान बचाई और फैक्ट्री की आग को बुझाने के लिए फैक्टरी मालिक ने भरसक प्रयास किए। वह भी इस घटना में झुलस गए। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम फायर ब्रिगेड समय पर गाड़ियां आ जाती तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता।

सुबह जब व्यापारियों को घटना की सूचना मिली तो व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम कार्यालय में धरना दिया।

सोनीपत नगर निगम में धरना देकर प्रदर्शन करते पीडित व्यापारी के साथ व्यापार मंडल के

जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि आगजनी की घटनाओं से व्यापारियों को नुकसान होता है और फायर की कोई गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती। अगर गाड़ी पहुंचती भी है तो उनमें पानी नहीं होता। नगर निगम टैक्स के रूप में लोगों से लाखों रुपए वसूलता है, लेकिन सुविधाएं कोई मिल नहीं रही, जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। वही व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि आगजनी की घटना में व्यापारी भी झुलस गया और उसकी फैक्ट्री और मकान दोनों बर्बाद हो गई, जिसके लिए नगर निगम दोषी है।

भाजपा नेता ने लिया आगजनी का जायजा
पुराने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पैकिंग फैक्ट्री में लगी आग से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन मौके पर पहुंचे। फैक्टरी मालिक अनिल गुप्ता से बात कर आगजनी की घटना पर दुख व्यक्त किया। फायर ब्रिगेड की गाड़िया देर से पहुंचने के सवाल पर राजीव जैन ने बताया कि पहले सोनीपत शहर में पांच गाड़ियां हर समय तैयार रहती है। जिसमे से दो गाड़िया विभाग द्वारा कंडम घोषित कर दी गईं है। एक में आग लग कर नष्ट हो गईं थी। फायर ब्रिगेड के बेड़े में जल्द ही 220 नई गाड़िया पूरे प्रदेश में शामिल होगी, जिसमें से सोनीपत को भी ज्यादा गाड़ियां मिले। इसके लिए उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता तथा विभाग के अधिकारियों के नोटिस में ला दिया है। उम्मीद है जल्द ही फायर ब्रिगेड की और गाड़ियां उपलब्ध हो जायेंगी।

Share:

Comments

Leave a comment