हरियाणा का जवान शहीद, सैन्य सम्नान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

www.atalhind.com24 March 20251 min read0 viewsहिसार
हरियाणा का जवान शहीद, सैन्य सम्नान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

हिसार : हरियाणा के हिसार का जवान सिक्किम में आज शहीद हो गया। शहीद अजय भारत सरकार के रोड़ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, बताया जा रहा है कि इस दौरान हादसे में शहीद हो गए। बेटे के शहीद होने की सूचना पर पूरे परिवार में गम को माहौल है।

26 वर्षीय शहीद अजय हिसार जिले के अग्रोहा के रहने वाले थे। अजय 2019 में BRO (Border Road Organisation) में भर्ती हुए थे। BRO भारत सरकार के अंतर्गत दुर्गम रोड़ बनाने का काम करती है। इसी प्रोजेक्स पर सिक्किम में काम करते हुए शहीद हो गए। उनका गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि अजय की शादी 2018 में हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी भी है। बीती 22 मार्च को ही उनकी बेटी का पहला जन्मदिन था। जिसे उन्होने आर्मी क्वार्टर में सेलिब्रेट भी किया था। इस खबर से परिवार शोक में है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment