हरियाणा में 13 विदेशियों को मिली भारतीय नागरिकता, 4 अफगानी और 9 पाकिस्तानी शामिल

हरियाणा में 13 विदेशियों को मिली भारतीय नागरिकता, 4 अफगानी और 9 पाकिस्तानी शामिल

फरीदाबाद : भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले 4 अफगान और पाकिस्तान के 09 नागरिकों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में अफगान से नरिंदर कौर, हेम चंद, कविता, सेरीराम और पाकिस्तान से ग्ररमुख, शहजादी, अनार कली, दुर्गा देवी बागरी, अश्वर लाल महाराज, इंद्र राज बागरी, हरिंदर कौर, अमृत पाल, अबनाश कुमार को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। जिलाधीश ने नागरिकता मिलने पर सबको बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। जिलाधीश ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment