हरियाणा में 28 और 29 मार्च 2022 को नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

www.atalhind.com26 March 20221 min read0 viewsकैथल
हरियाणा में 28 और 29 मार्च 2022 को नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
CHANDIGARH (ATAL HIND)
हरियाणा में 28-29 मार्च 2022 को रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ग्रेवाल, इन्द्र सिंह बधाना, दलबीर किरमारा, वीरेंद्र सिगरोहा, सरबत सिंह पूनिया, जयबीर घणघस, विनोद शर्मा, दिनेश हुड्डा, कृष्ण कादियान, रमेश श्योकन्द, आजाद गिल, सुरेंद्र सिंह, विरेन्द्र लोहिया, जयभगवान कादियान, प्रताप भनवाला, सुखविंदर बयाना, अमित महाराणा, अजमेर सिंह ने प्रदेश के डिपूओ का दौरा करने के बाद बताया 28-29 मार्च को ऐतिहासिक हड़ताल होगी।

Roadways buses will not run in Haryana on 28th and 29th March 2022

कर्मचारी नेताओं ने कहा हरियाणा रोडवेज में पहली बार निजीकरण के विरोध में विभाग को बचाने के लिए व अपनी मांगों व अधिकारों की रक्षा के लिए विभाग की 10 यूनियनों की ऐतिहासिक व अभूतपूर्व एकता बनीं है। उन्होंने कहा हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले बनी व्यापक एकता सरकार एवं सरकार की सहायता करने वाले कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। एक तरफ तो कुछ लोग हड़ताल में शामिल नहीं होने की बात कह रहे हैं,उसी बयान में वही लोग कर्मचारियों की लम्बित मांगें सरकार द्वारा लागू नहीं करने की दुहाई दे रहे हैं। ऐसे लोगों से रोडवेज कर्मचारी पुछ रहे हैं, क्या हड़ताल व आंदोलन का विरोध करने से मांगें लागू होगी या एकजुट आंदोलन करने से?
उन्होंने कहा कि सरकार 2016 भर्ती चालकों व कर्मशाला के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय हरियाणा कोशल रोजगार निगम के अधिन कर रही है, जिसका सांझा मोर्चा डटकर विरोध करेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा सभी यूनियनों ने सर्व सम्मति से फैसला लिया मोर्चा में शामिल सभी यूनियनों के जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता हड़ताल में शामिल नहीं होंगे तो उन्हें यूनियन से बर्खास्त किया जाएगा।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment