हरियाणा में गर्मी का सितम, 16 जिलों में अलर्ट जारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

हरियाणा में गर्मी का सितम, 16 जिलों में अलर्ट जारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

हरियाणा में गर्मी का असर दिखने लग गया है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात का पारा लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में दोपहर का पारा 4 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया है। रोहतक और नारनौल का दोपहर का पारा 40 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर जाएगा, जिससे हीट वेव चलने लगेंगी। हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत और सोनीपत में गर्मी ज्यादा रहेगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

ग्रीन जोन में ये जिले 

हालांकि, 6 जिलों, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 10 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, हिमाचल के कुल्लू और मंडी में हीट वेव का अलर्ट है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment