हरियाणा में बढ़ेगी और गर्मी, IMD ने जारी किया Alert

हरियाणा में बढ़ेगी और गर्मी, IMD ने जारी किया Alert

हरियाणा में तेजी से मौसम बदल रहा है। सूबे में मार्च में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि प्रदेश में फरीदाबाद और नारनौंद का तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। आने वाले दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ का हल्का प्रभाव होने की संभावना व्यक्त की है। उसके साथ ही बुधवार को तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं इससे पहले मार्च 2022 में अधिकतम तापमान 32.5 और मार्च 2023 में 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। 2024 में मार्च औसत अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment