सोनीपत में एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Atal Hind22 February 20261 min read1 viewsभारत
सोनीपत में एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

रणबीर सिंह, सोनीपत।

पुलिस लाइन में तैनात एएसआई जसबीर सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने कनपटी से सटाकर गोली चलाई, जिससे गोली सिर को आर-पार कर गई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खून बहता देख पत्नी ने सिर पर चुन्नी भी बांधी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे की है। उस समय जसबीर सिंह ड्यूटी से लौटकर अपने सरकारी क्वार्टर में पहुंचे थे। उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

 

पत्नी दौड़कर कमरे में पहुंचीं तो देखा कि जसबीर सिंह फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे और उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्विस रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का फोरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण कराया गया, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार पत्नी के बयान और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जसबीर सिंह पिछले दो वर्षों से पुलिस लाइन में तैनात थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी ट्रैफिक शाखा में चल रही थी। वे मूल रूप से सोनीपत जिले के गांव सिटावली के निवासी थे। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। उनका बेटा फिलहाल विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment