साधु की साथ मारपीट
30 मार्च की देर शाम को इम्तियाज की दुकान के सामने सड़क के किनारे ये सद्दाम अपने साथियों के साथ बैठ कर शराब पी रहा था. इसी दौरान एक साधू उस रास्ते से गुजरा, जिसे देखकर सद्दाम और उसके साथियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिंदू धर्म को संबोधित कर अपशब्द कहने लगे. इसके बाद उन्होंने साधू को पीटना शुरू कर दिया. साधू के पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 30 मार्च को मुकदमा दर्ज कर लिया.
पुलिस अफसरों के अलग-अलग बयान
हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई को लेकर मीडियाकर्मियों ने जब एसपी केशव कुमार से बुधवार की दोपहर में पूछा तो उन्होंने कहा कि आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके कुछ देर बाद जब मीडिया को भनक लगी कि आरोपी बाहर है तो दोबारा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे से बात की गई, जिनके द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज है, गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी पर दोनों अधिकारियों के अलग-अलग बयान जिले में चर्चा का विषय बन गए. अधिकारियों के इस बयान की ऑडियो क्लिप भी वायरल हो गई. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए गुरुवार को आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया.