किशोरियों को मुफ्त लगाया जा रहा टीका

www.atalhind.com10 March 20262 min read0 viewsकरनाल
किशोरियों को मुफ्त लगाया जा रहा टीका

किशोरियों को मुफ्त लगाया जा रहा टीका

तरावड़ी, 10 मार्च (रोहित लामसर)।किशोरियों को मुफ्त लगाया जा रहा टीका

 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी तरावड़ी में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। इस अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु की तथा 15 वर्ष की आयु तक नहीं पहुंची किशोरियों को एचपीवी का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है। इस टीकाकरण से किशोरियों को भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव में मदद मिलती है। अभियान के तहत मंगलवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में कई किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया।

 

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव और शहर के लोगों से इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूलों में पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) के माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा आशा वर्कर भी घर-घर जाकर किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही हैं। टीकाकरण करवाने वाली लाभार्थी किशोरियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में चल रहे इस टीकाकरण कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर साहिब कौर सहित सभी स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं आशा सुपरवाइजर सुमनलता ने सभी आशा वर्करों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान सफल हो सके।

 

 

 

चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गर्ग ने बताया कि सरकारी अस्पताल तरावड़ी में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगभग तीन महीने तक चलेगा। इसके बाद यह टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लगाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment