जयपुर कलर्स ऑफ इंडिया’ ने जीता दिल

Atal Hind21 December 20252 min read0 viewsभारत
जयपुर कलर्स ऑफ इंडिया’ ने जीता दिल

अटल हिन्द ब्यूरो

। गुलाबी नगरी के होटल रॉयल ऑर्चिड में ‘फॉरएवर स्टार इंडिया’ (Forever Star India)द्वारा मिस यूनिवर्स और मिस इंडिया ग्रैन्ड फिनाले से पहले आयोजित ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ ने फैशन की दुनिया में एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। यह शाम केवल रैंप वॉक की नहीं, बल्कि भारत के समृद्ध परिधानों और कलाकृतियों के जीवंत प्रदर्शन की थी। ‘फॉरएवर स्टार इंडिया’ द्वारा आयोजित इस प्री-फिनाले इवेंट ने साबित कर दिया कि भारतीय एथनिक वियर दुनिया के किसी भी हाई-स्ट्रीट फैशन को मात दे सकता है।

इवेंट का मुख्य आकर्षण वह ‘फैशन शोकेस’ था, जिसमें देश के कोने-कोने से आईं प्रतिभागियों ने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। जयपुर के पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट्स और गोटा-पत्ती से लेकर दक्षिण भारत के सिल्क और बंगाल की तांत साड़ियों तक, हर लुक को एक नई मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

 

फैशन कभी भी एक्सेसरीज के बिना पूरा नहीं होता। जूरी में शामिल अंशु अग्रवाल (नेक्स्ट जनरेशन गोल्ड ज्वेलरी) और रौनक अग्रवाल (जोड़ी ज्वेलरी) की उपस्थिति ने इस इवेंट में लग्जरी का तड़का लगाया। रैंप पर प्रतिभागियों ने जिस तरह से पारंपरिक स्वर्ण आभूषणों और ट्रेंडी ज्वेलरी को कैरी किया, उसने आने वाले वेडिंग सीजन के लिए नए ‘ट्रेंड सेट’ कर दिए हैं। साथ ही, रंजीत सिंह राजावत (SR कॉस्मेटिक वर्ल्ड) के स्किनकेयर और ब्यूटी विजन ने मॉडल्स के ‘ग्लोइंग लुक’ को और भी निखारा।

 

 

किसी भी फैशन शो की जान उसकी कोरियोग्राफी होती है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोरियोग्राफर शाय लोबो ने उत्तम भगत और विनू मिश्रा के साथ मिलकर रैंप वॉक को एक ‘विजुअल ट्रीट’ बना दिया।

संस्थापक राजेश अग्रवाल और डायरेक्टर जया चौहान ने बताया कि ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ का उद्देश्य फैशन को केवल कपड़ों तक सीमित न रखकर उसे एक सांस्कृतिक पहचान बनाना है। इस शानदार शाम ने 21 दिसंबर को ज़ी स्टूडियो जयपुर में होने वाले मिसेस यूनिवर्स और मिसेस इंडिया ग्रैंड फिनाले के लिए एक बहुत ही ‘हाई-फैशन’ माहौल तैयार कर दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment