कंपनी में काम करते समय कर्मचारी के साथ हुआ ऐसा…चली गई जान, मां-बाप का था इकलौता बेटा

www.atalhind.com12 April 20251 min read0 viewsभारत
कंपनी में काम करते समय कर्मचारी के साथ हुआ ऐसा…चली गई जान, मां-बाप का था इकलौता बेटा

इसराना: नौल्था स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों की कंपनी में ऊंचाई पर काम करते समय नीचे गिरने से मौत हो गई । पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार दत्ता ने कहा मेरा 20 वर्षीय पुत्र सुक्रित (सनी) एक्सपोर्ट कंपनी नौल्था में करीब 1 साल से कार्यरत था। रोजाना की तरह शुक्रवार को वह कंपनी में ड्यूटी पर गया हुआ था।

कंपनी के मालिक ने उसे कंपनी में ऊंचाई पर काम करने के लिए भेज दिया जिसमें वह नीचे फर्श पर गिर गया और सिर फटने से उसके बेटे की मौत हो गई। उसके बेटे को कंपनी की तरफ से कोई सैफ्टी बैल्ट या हैट नहीं दिया गया था। उसके बेटे की मौत कंपनी के मालिक की कथित लापरवाही के कारण हुई है।

उल्लेखनीय है कि सुक्रित इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है। उनके पिता की आंखें खराब हो चुकी हैं जो आंखों से नहीं देख पाते। सुक्रित छोटी उम्र में ही वह परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने मृतक के पिता दिनेश कुमार दत्ता के बयान पर कंपनी के मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment