AtalHind
करनाल (Karnal)

भाजपा कर रही अत्याचार, 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय : डा. संजय कुमार

भाजपा कर रही अत्याचार, 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय : डा. संजय कुमार

संगठन को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में तरावड़ी मंडल के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक में पहुंचे विधानसभा प्रभारी

तरावड़ी, 21 दिसम्बर (रोहित लामसर)। संगठन को लेकर तरावड़ी मंडल के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक शहर की अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव डा. संजय कुमार ने की। जिसमें सभी कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नीलोखेड़ी विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा नगरपालिका चेयरमैन विरेंद्र बंसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं तरावड़ी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सीनियर वरिष्ठ पूर्व उप-प्रधान सुल्तान सोहलो व चरणदेव कामरा भी मौजूद रहे।

डा. संजय कुमार के नेतृत्व में विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि और तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज और चार साहबजादे के चित्र के समक्ष फूल मलाई चढ़कर उनको नमन किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश महासचिव डा. संजय कुमार ने कहा कि हम देश के महान वीर स्पुत्तों की शहादत को कभी भुला नहीं सकते। यह देश हमेशा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर महाराज गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और चार साहबजादे का ऋणी रहेगा जिन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी।

इस अवसर पर प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि 1704 शताब्दी में जालिम मुगलो अत्याचार था, इस प्रकार अब भाजपा सरकार उन्ही के नक्से कदमों पर चलकर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि 143 सांसद को बर्खास्त करना यह लोकतंत्र का गला घुटने के बराबर है। जनता को संबोधित करते हुए नीलोखेड़ी विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि 2024 कांग्रेस पार्टी का समय है। लेकिन हमें एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना चाहिए हमें अपने विधानसभा स्तर पर बूथ स्तर पर गली मोहल्ले में जा जाकर जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराना चाहिए और वार्ड में जा जाकर वार्ड का नायक चुनकर उसको जिम्मेदारी देनी चाहिए, ताकि 2024 में हम प्रबल तरीके से विजयी बने। इस अवसर पर सुल्तान सिंह सोलो ने कहा कि हमारा प्रयास देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है और अबकी बार जनता ने ठान लिया कि भाजपा पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा कर ही दम लेंगे। बैठक में चरणदेव कामरा, डा. सतपाल, प्रवीण, सुखविंद्र, नवदीप पखाणा, सुजात अली, दया सिंह, शेर सिंह सीकरी, मिंटू, बलविंद्र भैणी खुर्द, कुलदीप सिंह, खुशजिंद्र सिंह, भूपेद्र सिंह, नीरज हुड्डा, शशि शर्मा, नरेंद्र भैणी, संजीव राणा, अजय, सुरेश, सुखराम, प्रवीण सिद्धपुर, विनोद शर्मा, सुखबीर सिंह, रमन, सर्वजीत सिंह, पवन बंसल, विनोद, बलविंद्र मल्ली, प्रीतम, विकास कुमार, रामचंद्र, कमल व सुरेश कुमार समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

करीब 884 करोड़ रुपये की राशि से करनाल-यमुनानगर नई रेल लाईन परियोजना का होगा निर्माण,

admin

करनाल मेरा दूसरा घर-कुलदीप बिश्नोई

atalhind

तरावड़ी में मचा हंगामा महिला ने काटी बाजुओं की नसें,

admin

Leave a Comment

URL