AtalHind
गुरुग्रामटॉप न्यूज़राजनीति

कांग्रेस ने कभी नूंह के विकास का नहीं सोचा सिर्फ वोट लेकर सत्ता कब्जाई – नायब सैनी

 

कांग्रेस ने कभी नूंह के विकास का नहीं सोचा सिर्फ वोट लेकर सत्ता कब्जाई – नायब सैनी

मोदी-मनोहर सरकार लगातार जनहित में काम कर रही

Advertisement

2024 में मेवात में भी लोकसभा और विधानसभा सभी सीटों पर खिलेगा कमल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे नूंह के विकास में साबित होगा मील का पत्थर

नूंह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का जगह-जगह हुआ अभिनदंन

Advertisement

बरसते रहे फूले और लगते रहे भारत माता की जय के गगनभेदी नारे

कांग्रेस ने कभी नूंह के विकास का नहीं सोचा सिर्फ वोट लेकर सत्ता कब्जाई – नायब सैनी

अटल हिन्द ब्यूरो/फतह सिंह उजाला
नूंह, 18 दिसंबर। नूंह जिला की पटेल वाटिका में आयोजित नागरिक अभिनदंन समारोह में बोलते हुए बीजेपी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मेवात की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रदेश के हरेक गरीब को मिल रहा है और मेवात में भी मनोहर सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया है तथा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इस मौके पर सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी नूंह के विकास के बारे में नहीं सोचा सिर्फ वोट लेकर सत्ता पर काबिज हुई है। नागरिक अभिनदंन समारोह से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकालकर नायब सैनी का भव्य स्वागत किया।

रोड शो के बाद मंच पर पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, भानीराम मंगला सहित शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने बड़ी फूलमालाओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में समान रूप से विकास करते हुए नूंह क्षेत्र को भी विकास में आगे बढ़ाया है। 2014 के बाद मनोहर सरकार ने नूंह क्षेत्र में विकास के जबरदस्त काम किए हैं।

Advertisement

महिलाओं को चूल्हे के धुएं से आजादी

सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर की डबल इंजन सरकार मेवात को विकास के मामले में अग्रणी जिला बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले यहां के गरीब लोग कांग्रेस को वोट तो दे देते थे, लेकिन बाद में सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं देती थी। लेकिन अब मोदी-मनोहर सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए गरीबों को ढूंढ-ढूंढ कर सरकार की योजनाओं से जोड़ रही है। अब गरीबों को अपना इलाज कराने की चिंता नहीं है। आयुष्मान और चिरायु योजना से गरीबों का 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज हो रहा है। सैनी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निमार्ण पर नूंह वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे नूंह जिला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में मनोहर सरकार ने लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की सोच के तहत अंत्योदय की भावना से गरीबों को चिकित्सा, शौचालय और हर घर नल से जल उपलब्ध कराया। सैनी ने कहा कि मोदी सरकार में ही उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिला और करोड़ों महिलाओं को परंपरागत चूल्हे के धुएं से आजादी मिली है।

भाजपा ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया

Advertisement

सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 से पहले युवाओं को पर्ची, खर्ची और जिसका सूटकैस भारी हो उसको ही सरकारी नौकरी मिलती थी। इतना ही नहीं राजदरबारियों के चक्कर भी काटने पड़ते थे। अब मनोहर सरकार में युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है। ईमानदारी का सबसे बड़ा उदाहरण नूंह जिला है, जहां से 40-40 युवाओं की बिना पर्ची और खर्ची के जेई के पदों पर नौकरी लगी है। कांग्रेस शासनकाल में जनता गैस सिलेंडरों के लिए तीन-तीन दिनों तक लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी होकर इंतजार करती थी। मोदी-मनोहर सरकार में अब घर-घर गैस सिलेंडर पहुंच रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और मजबूत हुआ है। इन 9 सालों में भाजपा ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया है। 9 सालों में देश का गौरव और सम्मान विश्व स्तर पर उंचा हुआ है। श्री सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और आम जनता यह संकल्प लें कि 2024 में हरियाणा में दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।

युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार ने 9 सालों में व्यवस्था परिवर्तन किया है। हरियाणा में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। सरकारी सुविधाओं का लाभ नागरिकों को घर बैठे मिल रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिला महामंत्री दलबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, युवा भाजपा नेता चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट, सुरेन्द्र पिंटू, सुरेन्द्र प्रताप आर्य, जाहिद हुसैन बाई, शिवकुमार आर्य, केशव पंडित, रमेश मानूवास आदि रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग मरीका,यूरोप का परम्परागत विरोधी

atalhind

मोदी सरकार को क्यों पिटवाना पड़ा अपना ही मोहरा?

editor

लोकसभा की सुरक्षा में सेंध, दो लोगों ने सदन में घुसकर धुआं फैलाया

editor

Leave a Comment

URL