AtalHind
कुरुक्षेत्र

गांव बीड़ सूजरा में रोहित सैनी के घर बेटी होने पर बधाई देने पहुंचे समाजसेवी संदीप गर्ग

गांव बीड़ सूजरा में रोहित सैनी के घर बेटी होने पर बधाई देने पहुंचे समाजसेवी संदीप गर्ग।

इनैलो की सरकार बनने महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेण्डर : शेर सिंह बड़शामी


बाबैन,11 दिसंबर(Atal Hind/सुरेश अरोड़ा): इनैलो के अनुशासन समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी का गांव मरचहेड़ी में पहुंचने पर इनैलो कार्यकत्र्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने गांव मरचेहड़ी में ग्रामीणों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। पूर्व विधायक शेर सिह बड़शामी ने कहा कि कहा कि प्रदेश के लोगों को अब यह पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चौ. देवीलाल की नीतियों पर आगे बढ़ रही है जिसके कारण प्रदेश का किसान, कमेरा, कर्मचारी, युवा इनेलो के पक्ष में लामबंद हो चुका है। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी गांव मरचेहड़ी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 में इनेलो की सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी अगर किसी कारणवंश नौकरी नही मिली तो 21 हजार रूपए भत्ता दिया जाएगा, महिलाओं को मुफ्त सिलेडर व रसोई चलने के लिए 1100 रूपए महिना भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही है। इनेलो अपने संगठन को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनैलो के पक्ष में लहर चल चुकी है जिससे यह साबित होता है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में इनैलो की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगीर मेहरा, दीपक धारीवाल, पूर्व सरपंच ज्ञान सिंह, गुरचरण सिंह, कुलदीप सिंह, सतबीर रामपुरा, सरदारा रामपुरा, राजीव, रामकुमार, समय सिंह, कुलदीप सिंह, प्रीतम सिंह, सुभाष, राजेश रामपुरा व अन्य इनैलो के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।‎

Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ सेल्फी का दिखा क्रेज

atalhind

देश, समाज और धर्म को बचाने के लिए गुरु साहिबान ने दी कुर्बानियां:मनोहर

editor

कैथल जिले के गांव सिरसल परिवार का कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा चालक सहित 3 लाेगों की मौत, 12 घायल

atalhind

Leave a Comment

URL