AtalHind
हेल्थ

हरियाणा में फूटा कोरोना बम 24 घंटे में 8841 नए मामले,: किशोरी सहित 6 लोगों की मौत,

CORONA

 16 वर्षीय किशोरी सहित छह लोगों की मौत भी हो गई। गुरुग्राम में दो, सिरसा में एक, यमुनानगर में एक, जींद में एक और फतेहाबाद में एक की मौत हुई है।

 

Advertisement

हरियाणा में फूटा कोरोना बम 24 घंटे में 8841 नए मामले,: किशोरी सहित 6 लोगों की मौत, 

CHANDIGARH(Atal Hind)हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना विस्फोट हुआ और एक ही दिन में 8841 नए मामले सामने आए। वहीं 16 वर्षीय किशोरी सहित छह लोगों की मौत भी हो गई। गुरुग्राम में दो, सिरसा में एक, यमुनानगर में एक, जींद में एक और फतेहाबाद में एक की मौत हुई है। सिरसा में गांव कुसुंबी निवासी 16 वर्षीय युवती की सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को 3394 लोगोंं ने कोरोना को मात भी दी और ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला। अब प्रदेश में कुल 41420 एक्टिव केस हैं और 10091 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट में गिरावट जारी है, अभी रिकवरी रेट 93.78 फीसद है।

शुक्रवार को कहां कितने केस शुक्रवार को सबसे ज्यादा 3897 मामले गुरुग्राम में सामने आए। फरीदाबाद में 1106, पंचकूला में 441, अंबाला में 508, हिसार में 178, सोनीपत में 512, करनाल में 607, पानीपत में 217, सिरसा में 94, रोहतक में 204, यमुनानगर में 168, भिवानी में 114, कुरुक्षेत्र में 148, महेंद्रगढ़ में 52, जींद में 103, रेवाड़ी में 91, झज्जर में 166, फतेहाबाद में 92, कैथल में 59, पलवल में 28, चरखी दादरी में 41 और नूंह में 15 केस मिले। 

Advertisement

Share this story

Advertisement

Related posts

BHARAT में 2022 में 9 लाख से ज़्यादा मौतें हुईं: डब्ल्यूएचओ

editor

हरियाणा सरकार को खोरी गांव के एक लाख निवासियों को क्यों बेदखल नहीं करना चाहिए

admin

पटौदी अस्पताल का मामला 15 सितंबर को ट्रांसफर और 27 को हुए रिलीव एसएमओ डॉ योगेंद्र

atalhind

Leave a Comment

URL