AtalHind
अंतराष्ट्रीयटॉप न्यूज़राष्ट्रीय

अमेरिका में पर्यटकों के लिए सबसे खतरनाक शहर

अमेरिका में पर्यटकों के लिए सबसे खतरनाक शहर

छुट्टियां मनाने जा रहे हैं अमेरिका तो पढ़ लीजिए यह रिपोर्ट, ये हैं USA के 10 सबसे असुरक्षित शहर

USA Most Unsafe Cities : एक रिसर्च में सामने आया है कि अमेरिका का सेंट लुइस सबसे असुरक्षित शहर है जिसका रिस्क स्कोर 62.49 है। वहीं दूसरे स्थान पर नेवार्क और फिर डेनवर का नाम आता है।

USA Most Unsafe Cities : छुट्टियों का सीजन आ गया है और लोग इस दौरान देश-विदेश की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। अगर आपका भी ऐसा कोई प्लान है और यह प्लान अमेरिका जाने का है तो इससे पहले आपको यह रिपोर्ट पढ़ लेनी चाहिए।

Most Dangerous City For Tourists In America दरअसल, अमेरिका में हाल ही में आपराधिक गतिविधियां और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। रविवार को भी कोलोराडो में स्थित सिटाडेल मॉल में गन वायलेंस की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

इसी बीच एक रिसर्च सामने आया है जिसमें अमेरिका के सबसे असुरक्षित शहरों के बारे में बताया गया है। यह रिसर्च एक स्मार्ट होम सिक्योरिटी कंपनी Vivint ने की है। जानिए अमेरिका के 10 सबसे असुरक्षित शहर कौन से हैं।

St. Louis

Most Dangerous City For Tourists In America ये हैं अमेरिका के 10 सबसे अनसेफ शहर
1. सेंट लुइस (रिस्क स्कोर 62.49)
2. नेवार्क (रिस्क स्कोर 62.46)
3. डेनवर (रिस्क स्कोर 60.46)
4. साल्ट लेक सिटी (रिस्क स्कोर 60.20)
5. सिएटल (रिस्क स्कोर 59.34)
6. बर्लिंग्टन (रिस्क स्कोर 58.64)
7. रुटलैंड (रिस्क स्कोर 58.56)
8. अटलांटा (रिस्क स्कोर 58.05)
9. मिनियापोलिस (रिस्क स्कोर 57.20)
10. पोर्टलैंड, ओरेगॉन (रिस्क स्कोर 56.95)

Vivint के अनुसार इस रिसर्च में नेशनल इंसिडेंट बेस्ड रिपोर्टिंग सिस्टम, होलिडे सिक्योरिटी से जुड़ी गूगल ट्रेंड्स सर्च, एयरबीएनबी लिस्टिंग के लिए सिक्योरिटी फीचर्स, रजिस्टर्ड नेबरहुड वॉच ग्रुप्स और नेशनल इंश्योरेंस क्राइम ब्यूरो स्टेटिस्टिक्स के डाटा का इस्तेमाल किया गया है।

फ्लोरिडा के मॉल में भी हुई थी गोलीबारी
इससे पहले 24 दिसंबर को अमेरिका के फ्लोरिडा के पैडक मॉल में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। जान गंवाने वाले शख्स की उम्र 45 साल थी और उसे कई गोलियां लगी थीं।

Advertisement

Related posts

कश्मीर का ‘आधा’ नहीं ‘पूरा सच’ जानिए

editor

प्रगति मैदान टनल को यात्रियों के लिए संभावित ख़तरा

editor

वे पांच कारण, जिनकी वजह से विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा

admin

Leave a Comment

URL