AtalHind
गुरुग्रामराजनीति

नायब सैनी अब बोले,  ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार

नायब सैनी अब बोले,  ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार

जनता केंद्र के साथ हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार का गठन करेगी

सैनी ने कहा हमेशा ही ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा

Advertisement
निश्चित ही ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी
गुरुग्राम में ब्राह्मण समाज की ओर से यह पहला औपचारिक अभिनंदन समारोह
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 28 नवंबर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा  की अगुवाई में गुरुग्राम के समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से सोमवार देर शाम भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का भव्य स्वागत किया गया। शक्ति नगर के भगवान परशुराम भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में ब्राह्मण समाज की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी ने पहुंच कर भाजपा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया।
जैसे ही नायब सैनी का रोली और चंदन का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। सैनी के साथ पलवल के विधायक एवं गुरुग्राम भाजपा के प्रभारी दीपक मंगला, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, गुरुग्राम की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, महामंत्री मनीष गाडौली भी इस समारोह में शामिल थे।  सैनी ने  अभिनंदन की औपचारिकताओं के बाद परिसर में बने भगवान परशुराम मंदिर में जाकर माथा टेका और भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया।
अभिनंदन से गदगद सैनी ने कहा कि यह स्वागत या अभिनंदन उनका नहीं बल्कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का है। भाजपा के सभी सुधि मतदाताओं का है। यह अभिनंदन उन सभी का है जिन्होंने देश और प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा को चुना। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता केंद्र के साथ हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार का गठन करेगी तथा  देश और प्रदेश के विकास की गति को  रुकने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और बाद के हालात देश की जनता के सामने है। देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने अपनी कथनी और करनी को एकसार कर देश और प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा ही ब्राह्मण समाज  का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है।  वह ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद मांगने इस अभिनंदन समारोह में उपस्थित हुए हैं। निश्चित ही ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी।
गुरुग्राम के समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से  जीएल शर्मा की अगुवाई में आदर्श ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आरपी कौशिक, अन्य ब्रह्मण  संस्थाओं के पदाधिकारी में अंबिका शर्मा, बीपी गौड़, नरेंद्र गौड़, एडवोकेट सुरेश शर्मा, राजकिशन कौशिक,  अजीत भारद्वाज, भागीरथ भारद्वाज,  रामनिवास वत्स, डीसी शर्मा, अनिल अत्री, सोहनलाल कौशिक, पीडी  भारद्वाज, महिपाल थानेदार, सतीश शर्मा, बीपी शर्मा, प्रतीक शर्मा, अनमोल भारद्वाज,  बनवारी लाल सैनी ने नायब सैनी को सम्मान की पगड़ी बांधी तथा उन्हें भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट किया।  महेश वशिष्ठ की अगुवाई में हेमंत शर्मा, ओमकार खुराना,  बस्तीराम प्रजापत,  सेक्टर 3, 5, 6 आरडब्लूए  के प्रधान दिनेश वशिष्ठ,  सेक्टर 17  के प्रधान आरडब्लूए हितेश भारद्वाज, जिला पार्षद अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा, निवर्तमान निगम पार्षद धर्मवीर, रमेश गोला, हरीश कुमार, डॉ हरिओम वशिष्ठ, डॉ इरा शर्मा,  मीनू शर्मा, नेहा वर्मा,  मधु खुराना ने नायब सैनी को भगवान परशुराम की तांबे की प्रतिमा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की।  प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नायब सैनी का गुरुग्राम में ब्राह्मण समाज की ओर से यह पहला औपचारिक अभिनंदन समारोह रहा।
Advertisement

Related posts

Kashmir में सेना की हिरासत में नागरिकों की मौत संबंधी खबर हटाए कारवां-सरकार

editor

अपने ही बिछाए “जाल” में “फंसे” भूपेंद्र हुड्डा,हाईकमान से विधायकों का ख्याल रखने की लगाई गुहार

admin

Shambhu Border-HARYANA के शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, किसानों का पुलिस के साथ टकराव, मची भगदड़

editor

Leave a Comment

URL