
विवाद रहित पेंशन व्यवस्था: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सरकार की नई पहल
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए विवाद रहित पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेंशन मुकदमों को कम करने, नियमों में ढील देने और 2021 के नए पेंशन नियमों पर विस्तृत जानकारी दी।










