AtalHind
कैथलक्राइमहरियाणा

कैथल में भाभी के प्यार में पड़े देवर का कत्ल, पति से अनबन के चलते देवर से मिलने आती थी 

कैथल में भाभी के प्यार में पड़े देवर का कत्ल, पति से अनबन के चलते देवर से मिलने आती थी
कैथल(ATAL HIND )कैथल में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक के परिजनों ने महिला के पति और परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में हाबड़ी निवासी भीमा राम ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके चार बेटियां और दो बेटे हैं। चारों लड़कियां शादीशुदा है और दोनों लड़के कुंवारे हैं।

Advertisement

भीमा राम ने बताया कि उसका छोटा बेटा रवि अपनी बहन के पास सीवन गेट पर रहता था और कभी कभार ही यहां पर आता था। वह कैथल में ऑटो चलाने का काम करता था।

भीमाराम ने शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई पालाराम के लड़के सोनू की अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही है, सोनू के चार बच्चे हैं, करीब एक साल पहले सोनू की पत्नी झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी।आरोप है कि सोनू की पत्नी कैथल में आकर रवि से मिलती थी। जिस कारण से सोनू और रवि के बीच रंजिश चल रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी।

भीमा राम के अनुसार तीन अगस्त को रवि अपने घर हाबड़ी आया हुआ था और चार अगस्त को सुबह वो अपना आटो लेकर कैथल के लिए निकल गया। रात को किसी ने भीमा राम को जानकारी दी कि उसका बेटा रवि कुमार हाबड़ी सिरसल रोड पर मृत पड़ा है।

Advertisement

भीमाराम ने अपने बेटे के कत्ल के पीछे भतीजे सोनू कुमार व उसके साथियों की साजिश बताई है। पुलिस ने भीमाराम की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related posts

कैथल के अफसर नहीं उठाते फ़ोन ,न्यूनतम समर्थन पर धान खरीदने से पीछे हटी सरकार 

atalhind

कलायत के गांव कुराड़ का  रोहित गिल उड़ाएगा  राफेल

admin

हरियाणाः3 लड़को की दर्दनाक मौत,3 माताओं की गोद एक साथ उजड़ी,

editor

Leave a Comment

URL