AtalHind
कैथल

विकसित भारत संकल्प यात्रा- जन संवाद के माध्यम से लोगों को घर द्वार पर मिल रहा है योजनाओं का लाभ-

विकसित भारत संकल्प यात्रा- जन संवाद के माध्यम से लोगों को घर द्वार पर मिल रहा है योजनाओं का लाभ–

पूंडरी, 17 दिसंबर (अटल हिन्द ब्यूरो )

बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों से आज सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक ले रहा है। विकास भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला लगातार चलाकर लोगों को अनके घर द्वार पर सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विश्व की चरम सीमा तक पंहुचाने का वादा हम सबको मिलकर साकार करना है।

Advertisement


बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर रविवार को गांव जाम्बा में विकास भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ निश्चय व सेवा भाव ने देश को विश्व में आर्थिक व्यवस्था के तौर पर मजबूत बनाया है। नित रोज सरकार द्वारा आम जनता के लिए कई नीतियां व योजनाएं क्रियान्वित की जाती है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाना है। कई करोड़ परिवारों को आयुष्मान कार्ड में शामिल किया गया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति अपना ईलाज कैशलैस करवा सकता है। पैसों की कमी के कारण कोई व्यक्ति ईलाज के लिए न रह जाए, इस उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था की गई है। वह समय दूर नहीं जब इन्हीं विकास कार्यों के लिए चलते भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा।
उन्होंने कहा कि हर प्रकार से देश व प्रदेश का विकास कार्य किया जा रहा है।

सम्पूर्ण सुविधा सम्पन्न प्रदेश होने के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षित प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्य अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सभी लोग अपना जनजीवन बड़े अच्छे तरीके से गुजार रहे हैं। प्रदेश के हर व्यक्ति को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। हर व्यक्ति की पहचान उनके आधार कार्ड व फैमिली आईडी से हो रही है। प्रत्येक कार्य के लिए आधार कार्ड व फैमिली आईडी को प्रमुख रखा जाता है, जिससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो पाए। इसके अतिरिक्त हरियाणा का प्रत्येक व्यक्ति मेहनत करके अपना छोटा-मोटा कारोबार खोलकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है, जिसमें सरकार द्वारा उन्हें भरपूर आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने विभिन्न विभागो द्वारा लगाए गए सभी स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव पोबाला में पहुंची, जहां पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओ का लाभ प्रदान किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, अनिता चौधरी,सुभाष हजवाना, कर्मबीर कौल, सतपाल, अनिल शर्मा, राजपाल, विनोद बंसल, देवी दयाल बरसाना, अमित टाया, हर्ष सेठी, जोनी, बलविंद्र, मनोज, ऋषि आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने पर साहब, पैरों ही क्यों, हमें छाती पर गोली मारना,बस पीठ पर गोली मत चलाना–किसान 

admin

कैथल नगर निगम चुनाव बीजेपी ने किये एक तीर से दो शिकार कर खेला सुरेश नोच के साथ बड़ा खेल , प्र-ताप को भी चापलूसों से बाहर निकल जीरों ग्राउंड पर आना होगा

atalhind

पूंडरी पुलिस की बडी कामयाबी 35 लाख की चोरी को मात्र 24 घंटे में सुलझाया

atalhind

Leave a Comment

URL