पंजाब

सुरों की मलिका आशा भोसले: वह सुमधुर आवाज जो कभी मौन नहीं होगी* अंजनी सक्सेना            भारतीय संगीत के विशाल…

Read More

लुधियाना: थाना मेहरबान के अधीन आते गांव गौसगढ़ के रहने वाले लोगों के साथ रेत माफिया द्वारा की गई मारपीट करने का मामला आज पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के पास पहुंचा। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और भाजपा की महिला प्रधान जय इंद्र कौर के साथ गांव गौसगढ़ की एडवोकेट सिमरन कौर गिल के साथ गांव गौसगढ़ के और आसपास गांव के लोग राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को मांग पत्र देने पहुंचे। इस मौके पर एडवोकेट सिमरन कौर गिल ने बताया कि थाना मेहरबान के अधीन चलने वाली रेत की खड्डों पर जो […]

जालंधर: टांडा फाटक से सोढल फाटक की तरफ जाती सड़क की बाईं साइड पर रेलवे ट्रैक की कुछ दूरी पर कुड़े के ढेर पर एक अधजला शव मिला है। आसपास के लोगों को जब अजीब सी बदबू आई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो जी.आर.पी. और थाना आठ की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई। शव को रजाई से लिपेट के फैंका गया था जिसके चलते मामला हत्या करके शव फैंकने से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिस जगह से शव […]

जालंधर: गत रात आंधी आने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे गर्म का प्रकोप कुछ दिनों के लिए आगे पड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसी क्रम में मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 18 व 19 अप्रैल को यैलो अलर्ट रहेगा व इस दौरान आंधी चलने की संभावना बताई गई है। वहीं, राज्य के 13 जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 8 जिलों […]

तरनतारन: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के नौशहरा पन्नुआ नजदीक की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब नाके पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में तीन गोलियां लगीं। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। दोनों विदेश में रह रहे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता और जैसल के आदेश पर काम कर रहे थे। उन्होंने जबरन वसूली की कई घटनाओं को अंजाम दिया […]

जालंध: पंजाब में अलग अलग जगहों पर कुल 14 आतंकी हमले करवाने वाले बब्बर खालसा के आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हैप्पी पासिया ने जनवरी 2025 में अमृतसर की पुलिस चौकी पास एक पुलिस अधिकारी के वाहन पर विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जबकि हाल ही में जालंधर के शास्त्री मार्किट चौक नजदीक बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए हैंड ग्रेनेड हमले का भी आरोपी पाया गया था। हैप्पी पासिया के कई आतंकियों के साथ लिंक है जो लगातार पंजाब का माहौल खराब करने में जुट हुए थे। आतंकी पासिया […]

पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब में अगली एन.आर.आई. मिलनी 21 अप्रैल सुबह 11 बजे ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अप्रवासी अपनी शिकायतें पहले ही ऑनलाइन भेज सकते हैं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। आप्रवासियों को आज से ही व्हाट्सएप पर अपनी शिकायतें भेजना शुरू कर देना चाहिए। धालीवाल ने कहा कि अप्रवासियों की शिकायतें चाहे जमीन धोखाधड़ी से संबंधित हों या अन्य मामलों से, हम उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। सरकार उन मामलों में कोई कार्रवाई […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)