पंजाब

सुरों की मलिका आशा भोसले: वह सुमधुर आवाज जो कभी मौन नहीं होगी* अंजनी सक्सेना            भारतीय संगीत के विशाल…

Read More

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लुधियाना ब्लॉक 2 में करीब 20 महीने पहले हुए 121 करोड रुपए के बहुचर्चित कथित घोटाला मामले का सामना कर रहे 3 अधिकारियों पर विभागीय गाज गिर गई है। विभाग के प्रबंधकीय सचिव द्वारा मामले को लेकर जारी किए गए पत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लुधियाना ब्लॉक 2 में तैनात रहे निवर्तमान बी.डी.पी.ओज. रुपिंदर जीत कौर, सिमरत कौर और बी.डी.पी.ओ. गुरप्रीत सिंह मांगट को पद से सस्पेंड कर दिया गया है। यहां बताना अनिवार्य होगा कि ब्लॉक 2 के अंतर्गत पड़ते गांव सलेमपुर, सेलकीयाना बोकड़ गुज्जरा, सेखेवाल, कड़ियांना खुर्द एवं धनांशु ग्राम पंचायत […]

शहर की मशहूर PPR मार्केट से निकलते ही परिवार के साथ हादसा होने की खबर सामने आई है। इस दौरान एक ऑडी कार में जबरदस्त आग लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मार्केट से लौट रहे भजन गायक अशोक सांवरिया की ऑडी कार से धूंआ निकलने लगा, जिसके बाद उसमें भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान परिवार कार के अंदर मौजूद था और सिस्टम बंद होने के कारण गेट नहीं खुल रहे थे। वहीं बड़ी मशक्कत के बाद परिवार कार से बाहर निकला। जैसा ही परिवार कार से बाहर […]

ब्रिटेन में पंजाब के युवक की मौत होने सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव संतोखपुरा, भवानीगढ़ संगरूर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक हरमनप्रीत सिंह के पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीब 2 महीने पहले यूके गया था और उसकी पत्नी भी यूके में है। इस बीच, कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन स्थित अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई […]

गांव खुड्डा अलीशेर में आजादी से लेकर आज तक कभी शराब का ठेका नहीं खुला। पहली बार यहां ठेका खोलने का फैसला किया गया तो लोगों के विरोध के आगे झुकते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने आखिरकार यहां से ठेका हटा दिया। पूर्व सरपंच बाबा गुरदयाल सिंह, यूथ क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव खुड्डा अलीशेर में आज तक कोई शराब का ठेका नहीं खुला है। पहली बार यहां चुपचाप ऐसा करने की कोशिश की गई पर लोगों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया, जिसके बाद यह फैसला वापस ले लिया गया है। जिस ठेके को खोलने का […]

पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने के लिए नशे के खात्मे के लिए प्रदेश में शुरू की गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक कार से ढाई क्विंटल भूक्की चूरापोस्त बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के सहायक सब इंस्पेक्टर जगसीर सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी के साथ फगुवाला कैंचिया स्लिप रोड से भवानीगढ़ शहर की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने एक स्विफ्ट कार को रोका और शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो स्विफ्ट […]

गुरुहरसहाय: गत शनिवार रात्रि करीब 9 बजे मुक्तसर रोड पर स्थित बिंद्रा रेडियो की दुकान पर बैठे सुनील कुमार बिंद्रा व उसके छोटे भाई मोनू बिंद्रा पर कुछ नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया तथा दुकानदार को घायल कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील बिंद्रा अपनी दुकान पर अपने छोटे भाई मोनू बिंद्रा के साथ बैठा हुआ था तभी रात करीब 9 बजे 4 से 6 नकाबपोश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और दुकान में घुसकर सुनील बिंद्रा और दुकान में बैठे उनके छोटे […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)