Author: atalhind
एमपी हाईकोर्ट ने गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और शाओमी को भेजा नोटिस, डाटा चुराने का लगा है आरोप
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने साफ्टवेयर कंपनियों पर मोबाइल एप के जरिए उपयोगकर्ताओं का डाटा चुराने और सायबर ठगी करने के आरोप के मामले में जवाब-तलब कर लिया है। इस सिलसिले में इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, स्टैंडर्ड टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन डायरेक्ट्रेट (एसटीक्यूसी), सीडेक, गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं। एप उपयोगकर्ता की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो रहे जनहित याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता ने अपना पक्ष स्वयं रखा। उन्होंने दलील दी कि मोबाइल […]
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक नाबालिग ने अपने माता-पिता की लिखित शिकायत कलेक्टर से कर दी. नाबालिग ने कलेक्टर से कहा कि उसके माता-पिता उसको सोशल मीडिया नहीं चलाने देते. नाबालिग ने कलेक्टर को ये शिकायत जनसुनवाई के दौरान दी. इंदौर में मंगलवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई की. इसमें उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना. इस जनसुनवाई में 250 आवेदक पहुंचे. जनसुनवाई के दौरान इंदौर कलेक्टर के पास दो कैंसर पीडित मरीज भी पहुंचे. कलेक्टर ने उनके लिए 50-50 हजार की सहायता राशि मंजूर की. कलेक्टोरेट ऑफिस मे काम करने वाली एक […]
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी. मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी. आइए जानते हैं कि एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट पर क्या अपडेट है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमबी बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी […]
पिपरिया। मध्य प्रदेश के पिपरिया जिले में पुरानी बस्ती में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम दीनदयाल केवट है ,सिटी थाना पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी, बताया जा रहा है कि महेश केवट मां को गाली दे रहा था बड़े भाई दीनदयाल ने ऐसा करने से उसको मना किया। इसके बाद दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया और एक दूसरे पर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। महेश ने दीनदयाल को चाकू मारकर घायल कर दिया गंभीर हालत में दीनदयाल को अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसे […]
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में चोरी और दुर्घटनाओं की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, लगातार कई स्थानों पर चोरियां एक के बाद एक हो रही हैं। बीते वर्षों की तुलना की जाए तो बीते 6 माह के दौरान चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, वहीं पहले की तुलना में बदमाशों तक पुलिस कम ही पहुंच पा रही है। कुछ दिन पहले दो बड़े पुलिस अधिकारियों के घर पर चोरी होने के बाद यह चर्चा रही कि अब जब पुलिस ही असुरक्षित है तो आमजन कहां सुरक्षित होंगे। संभाग के सबसे बड़े सब्जी मंडी और […]
देशभक्ति के नारों के साथ पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यवसायी की अंतिम विदाई, CM साय ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया को मंगलवार को पहलगाम में उस समय आतंकवादियों ने गोली मार दी, जब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे। मिरानिया का अंतिम संस्कार आज यहां मारवाड़ी शमशान घाट पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सूदखोरों से परेशान होकर एक पुलिसकर्मी ने सुसाइड कर लिया, पुलिसकर्मी ने घर के पास जहर खा लिया तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी का नाम नितेश था जो एरोड्रम इलाके में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नितेश ने आकाश और अर्जुन नाम के लोगों से 5 लाख रुपए लिए थे। लेकिन उससे 25 लाख रुपए वापस मांगे जा रहे थे। नितेश के चाचा कमल का कहना है कि […]
शहडोल सोशल मीडिया के ज़रिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाला साबित हुआ, शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले की लिव इन रिलेशनशिप में रहनी वाली एक प्रेमिका महिला ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसे शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र के संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले में रहने वाला सुरेश और राधा बाई कुछ साल पहले फेसबुक पर मिले थे, दोनों की बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्रेम रिश्ते में गहराई आने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन झगड़े और कहासुनी होती रहती थी, रिश्ते में बढ़ती कड़वाहट और आपसी अविश्वास के चलते हालात और बिगड़ते चले गए, घटना वाली रात युवक ने प्रेमिका से शराब पीने के लिए दो बार पैसा मांगे और शराब पी कर आगया, इसके बाद सोने के लिए चला गया, फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ, जिसके बाद राधा ने गुस्से में आकर सुरेश का गला घोंट दिया। जिससे सुरेश की मौत हो गई, मौत के बाद रात भर शव के पास प्रेमिका बैठी पुलिस का इंतजार करती रही, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, आरोपी राधा बाई को धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, यह घटना बुधवार रात की है घटना नौगांव थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम खड़ी कुशवाहा है जो महेवा गांव का रहने वाला था। शराब के ठेके के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में खड़ी कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंबुलेंस से तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए छतरपुर से ग्वालियर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी […]
लिव – इन पार्टनर का गला घोंटकर मौत के घाट उतारने वाली महिला गिरफ्तार, हत्या के बाद शव के पास बैठी रही प्रेमिका
शहडोल सोशल मीडिया के ज़रिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाला साबित हुआ, शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले की लिव इन रिलेशनशिप में रहनी वाली एक प्रेमिका महिला ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसे शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र के संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले में रहने वाला सुरेश और राधा बाई कुछ साल पहले फेसबुक पर मिले थे, दोनों की बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्रेम रिश्ते में गहराई आने के बाद दोनों ने साथ […]
मैं तो क्रिश्चियन हूं…सुनते ही आतंकवादियों ने सीने में मार दी गोली, पहलगाम हमले में मारे गए पति के ताबूत से लिपटकर रोई पत्नी
इंदौर : जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मध्य प्रदेश के इंदौर के सुशील नथानियल को ईसाई रीति रिवाज से दफनाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशील की पत्नी पति के ताबूत से लिपटकर फूट फूटकर रोई। उन्होंने कहा कि मेरी जान बचाने के लिए अपने सीने पर गोली खाई। मैं अपने पति को जैसा लेकर गई थी वैसा वापस नहीं ला पाई। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से इंदौर पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
