Author: atalhind
कथावाचक प्रदीप मिश्रा बोले- हिंदुओं के घर में शास्त्र हो न हो शस्त्र जरूर होना चाहिए, विपक्ष के 200 सांसदों को बताया कलंक
सीहोर: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में आक्रोश है। लोग अपने अपने तरीके से घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने मधेपुरा बिहार से अपनी कथा के दौरान बड़ा बयान दिया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहलगाम की घटना दुखद है। आतंकियों द्वारा पूछा जा रहा है कि हिंदू है तो उसे गोली मारी जा रही है। बंगाल में हिंदू को घर से निकाल कर गोली मारी जा रही है। पं.प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संसद भवन में बैठे हुए 200 विपक्ष के हिंदू सांसद रात भर […]
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई, इस घटना में ड्राइवर जिंदा जल गया है। सीहोर में कोठारी के पास की यह घटना है। जहां शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में भीषण आग लग गई थी। ट्रक के अंदर बड़ी मात्रा में शराब भरी हुई थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया है कि इस ट्रक के अंदर लाखों रुपए की एक ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी […]
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ MP में सड़कों पर उतरे लोग, बड़वानी में हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस
बड़वानी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज सेंधवा के द्वारा शहर के भवानी चौक से रैली के रूप में निकलकर सेंधवा एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सकल हिंदू समाज सेंधवा के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए हाथों में तिरंगा व आतंकवाद विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर शहर के भवानी चौक से सदर बाजार, राम बाजार होते हुए किला परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। रैली में समाजजनों द्वारा भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि […]
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जैसी नगर थाना क्षेत्र में आम खाने को लेकर विवाद हो गया। बेटे ने सिर पर लाठी मारकर पिता की हत्या कर दी, इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खाना खाने बैठा था। उसने अपने 6 साल के बच्चे से आम लाने के लिए बोला इस पर आरोपी की मां ने कहा था कि आम नहीं है। इसी बात पर आरोपी ने अपने बेटे के साथ मारपीट की, मारपीट होता देख हरिनारायण यादव अपने पोते को बचाने के लिए आए थे […]
रात दो बजे पत्नी के कमरे से आई गैर मर्द की आवाज, पति ने बाहर से लगाई कुंडी… फिर सुनाया ये फैसला
पति-पत्नी का रिश्ता यूं तो सात जन्मों का होता है, लेकिन आजकल रिश्तों की भी कोई गारंटी नहीं रह गई. शादीशुदा कपल्स के एक्ट्रामैरिटल अफेयर का होना अब आम बात हो गया है. यहां तक कि जिनके बच्चे हो जाते हैं वो भी एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर रखने से नहीं इतराते. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी से सामने आया है. यहां एक दो बच्चों की मां का किसी गैर मर्द से अफेयर चल रहा था. पति ने जब दोनों को रंगेहाथों पकड़ा तो उसने ऐसा फैसला लिया जो वाकई हैरान करने वाला है. पति ने कहा- दोनों बच्चों को […]
‘तू पहले मेरे साथ संबंध बना, तभी मैं…’, गर्लफ्रेंड के साथ भागे पति को ढूंढ रही पत्नी, दारोगा से मांगी मदद तो मिला ये जवाब
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि मदद की गुहार के बदले दरोगा उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाने लगा. वॉयस मैसेज भेजने के साथ ही उसके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे. खाकी वर्दी पहने दरोगा की करतूत […]
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक किसान परिवार के घर ऐसी शादी हुई, जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है. यहां रहने वाले किसान दीप चंद्र यादव ने अपनी नई नवेली बहू को हेलीकॉप्टर से लाने के लिए 50 लाख की बंपर फसल को बेच दिया. शादी पास के गांव में थी, फिर भी हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कर ससुराल लाया गया. इस अनोखी विदाई को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. दरअसल, चिरगांव विकासखंड के देदर गांव में दीप चंद्र यादव का परिवार रहता है. उनके बेटे अभिषेक की शादी पास के ही गांव परसा में […]
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ‘अबीर गुलाल’ भारत में नहीं होगी रिलीज, केंद्र सरकार ने लगाई रोक
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश चरम पर है. इसका असर ये हुआ है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल की भारत में रिलीज़ पर रोक लगा दी गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने ये जानकारी दी है. इस फिल्म को लेकर पहले से ही विवाद हो रहा था, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इसकी रिलीज पर आखिरकार रोक लग गई है. ये फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज़ होने वाली थी. अबीर गुलाल का निर्देशन आर्ती एस बागदी ने किया […]
मुंबई इंडियंस के पक्ष में दे रहा फैसले? ईशान किशन विवाद के बाद इस अंपायर पर लगे गंभीर आरोप
IPL 2025 का अभी आधा सीजन खत्म हुआ है. इस बीच अचानक मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए जाने लगे हैं. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले ईशान किशन के आउट देने को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. वो बिना किसी अपील के पवेलियन लौट गए थे. बाद में स्निको मीटर से पता चला कि उनके बल्ले से गेंद का संपर्क नहीं हुआ था और वो वाइड थी. सबसे हैरानी की बात ये है कि मुख्य अंपायर विनोद सेशन ने भी उन्हें नहीं रोका. वो भी पहले कन्फ्यूज नजर आए और फिर आउट का इशारा कर दिया. […]
राजस्थान हाईकोर्ट ने रिजॉर्ट की फर्जी बुकिंग के जरिए कथित तौर पर कमाई बढ़ाने के मामले में OYO के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. जस्टिस प्रवीर भटनागर की अदालत में यह रोक कंपनी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई गई है. इस घटना के कारण रिजॉर्ट संचालक को 2.7 करोड़ रुपए का जीएसटी नोटिस दिया गया है. जिसके बाद जस्टिस प्रवीर भटनागर ने कंपनी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह रोक लगाई और अन्य पक्षों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है. फर्जी बुकिंग दिखाकर कमाई बढ़ाने […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
