बाबैन क्षेत्र के युवाओं को पढऩे के लिए बराड़ा, शाहाबाद व कुरुक्षेत्र जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत : सुमन सैनी
शिक्षा के महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खोलने के दिए हुए हैं निर्देश
—————————–
लाडवा विधानसभा के हर गांव व शहरी क्षेत्र में चल रहा है करोड़ों रुपए की परियोजनाओं पर काम
बाबैन, 1 मार्च (सुरेश अरोड़ा) :
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए रामशरण माजरा गांव में राजकीय कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हुए हैं। इस परियोजनाओं को लेकर हायर एजूकेशन विभाग तेजी से काम कर रहा है और इस वर्ष इसमें दाखिले भी शुरु हो जाऐंगे। गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खुलने से लाडवा विधानसभा के दर्जनों गांवों के युवाओं को पढऩे के लिए अब शाहाबाद, बराड़ा और कुरुक्षेत्र जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
सुमन सैनी रविवार को बाबैन मंडल के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने गांव रामपुरा, भगवानपुर, ईशरहेडी, बेरथला, सुनारियां, फालसडा रागडान, घिसरपड़ी, रामशरण माजरा और नखरोजपुर के नागरिकों की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं का निपटारा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। सुमन सैनी ने नागरिकों को कबीर कुटीर आने का निमंत्रण भी दिया। सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं लाडवा विधानसभा के नागरिकों के लिए समय निकालकर लगातार उनकी समस्याएं सुनने के लिए लाडवा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री लाडवा के विकास के लिए लगातार काम कर रहे है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर लाडवा विधानसभा के प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। इन करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। इस परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लाडवा विधानसभा की दशा और दिशा पूरे प्रदेश के लिए मॉडल का काम करेगी।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को सिलेंडर सस्ता देने का वादा किया था। इस वादे को भी पूरा करते हुए 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। सुमन सैनी ने कहा कि पहले की सरकारों में चाहे जो भी पढ़ाई कर लो, पर कोई भी नौकरी पाने का विचार मन में नहीं लाता था, लेकिन स्थिति कुछ और बने हुए है। अब प्रदेश में जब युवा 12वीं पास कर लेता है तो नौकरी की तैयारी शुरू कर देता है। युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योग्यता के आधार पर बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी जा रही है। इतना ही नहीं पढ़ाई के लिए भी जरूरतमंद युवाओं के लिए योजनाएं सरकार ने बना रखी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले ही सरस्वती चौक का उद्घाटन किया है, इससे बाबैन शहर ही सुंदरता को चार चांद लगे हैं और इसका दुकानदारों, आम नागरिकों, व्यापारियों को लाभ होगा। इसके साथ ही सरस्वती नाम से क्षेत्र के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वो सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक बने और विभिन्न योजनाओं में आवेदन करें। इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंदर जस्सी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नायब सिंह पटाक माजरा, अनिल टाटकी, भीम सिंह बेरथला, कौशल सैनी, रिंकू कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैनी, पुर्व सरपंच सोहन लाल, दुनी चंद टाटका, विक्रम सिंह, प्रवीन कुमार, गुलशन कुमार, विकास कुमार, रीना सैनी, परमजीत कौर कश्यप, नेहा सैनी, तरसेम राय, सुभाष कसीथल, दवेन्द्र सैनी, नरेंद्र गोजरे, प्रदीप बिंट, मिक्सन, धर्मपाल, मेजर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


