डाॅ फ़ौज़िया नसीम ‘शाद’-विनायक फीचर्स
सौन्दर्य-वृद्धि में फेस पैक (Face packs)का अपना एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान है। फेस पैक त्वचा को पर्याप्त पोषण और आकर्षक निखार प्रदान करने के साथ-साथ दाग-धब्बों एवं त्वचा से संबंधित अनेक समस्याओं के समाधान में भी सहायक होता है।
बाज़ार में उपलब्ध तैयार फेस पैक त्वचा के अनुरूप सरलता से मिल जाते हैं, जो सुविधा की दृष्टि से उपयोगी होते हैं, किंतु घरेलू फेस पैक की अपनी विशिष्टता होती है। प्राकृतिक तत्वों से बने होने के कारण ये त्वचा पर कम दुष्प्रभाव डालते हैं। यहाँ फेस पैक के लाभ, सावधानियाँ तथा कुछ घरेलू फेस पैक का उल्लेख किया जा रहा है।
फेस पैक से होने वाले लाभ
* फेस पैक त्वचा को कांतिमय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
* त्वचा में कसाव लाने में सहायक होता है।
* असमय उत्पन्न झुर्रियों की समस्या को कम करता है।
* त्वचा के दाग-धब्बों को साफ़ करने में मदद करता है।
घरेलू फेस पैक
* जायफल को दूध में घिसकर चेहरे पर पैक की तरह लगाएँ,यह त्वचा को आकर्षक निखार देता है।
* मसूर की दाल को पानी में भिगो दें। फूलने पर उसे दूध के साथ पीसकर चेहरे पर सूखने तक लगाएँ। यह फेस पैक रंगत निखारने में अत्यंत उपयोगी है।
* अरहर की दाल को पीसकर उसमें दही मिलाएँ और पैक की तरह प्रयोग करें।
* तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएँ।
* चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाया गया फेस पैक त्वचा की रंगत निखारने के साथ-साथ तैलीय त्वचा के लिए विशेष लाभकारी है।
* उड़द की दाल का फेस पैक झाइयों की समस्या में सहायक होता है।
* अंडे की जर्दी में शहद मिलाकर चेहरे पर सूखने तक लगाएँ।
सावधानियाँ
* फेस पैक सदैव सूखने के बाद ही हटाएँ।
* फेस पैक हटाने के बाद गुलाब जल से त्वचा को अवश्य साफ़ करें।
* फेस पैक आँखों और होठों के आसपास न लगाएँ।
* सप्ताह या महीने में एक-दो बार ही फेस पैक का प्रयोग करें।
* फेस पैक लगाते समय आँखों पर रुई (कॉटन) के फाहे रखें।
* तैलीय त्वचा पर फेस पैक लगाने से पूर्व नींबू का रस लगाकर सुखा लें।
* शुष्क त्वचा पर फेस पैक लगाने से पहले बादाम या जैतून के तेल से हल्की मालिश करें।
* बाज़ार से फेस पैक सदैव अच्छी गुणवत्ता वाले और ब्रांडेड ही खरीदें। (विनायक फीचर्स)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। धूल-मिट्टी और खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की चमक कम हो जाती है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल फेस पैक अपनाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक त्वचा को पोषण देते हैं और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करते हैं।
बेसन और हल्दी का फेस पैक
बेसन और हल्दी का फेस पैक त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें थोड़ा सा दही या गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
शहद और नींबू का फेस पैक
शहद त्वचा को मॉइस्चर देता है और नींबू त्वचा को साफ करने में मदद करता है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है।
एलोवेरा फेस पैक
एलोवेरा त्वचा के लिए एक प्राकृतिक औषधि माना जाता है। एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और दाग-धब्बे कम होते हैं।
दही और ओट्स का फेस पैक
दही और ओट्स का मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। यह डेड स्किन हटाकर चेहरे को साफ और मुलायम बनाता है।
फेस पैक लगाने के फायदे
-
त्वचा की गहराई से सफाई होती है
-
चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है
-
दाग-धब्बे कम होते हैं
-
त्वचा मुलायम और हेल्दी बनती है
निष्कर्ष
अगर आप नियमित रूप से प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के खूबसूरत बनाया जा सकता है। घरेलू नुस्खों से बना फेस पैक न केवल सस्ता होता है बल्कि त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारने में भी मदद करता है।


