हरियाणा कांग्रेस ने 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित, देर रात हाईकमान ने जारी की सूची,
हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला में से किस गुट दबदबा?
32 में से हुड्डा गुट के 19, सैलजा के 11 करीबी!
चंडीगढ़ /13 अगस्त/अटल हिन्द/राजकुमार अग्रवाल
कांग्रेस ने हरियाणा(Haryana Congress) में 32 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। शीर्ष नेतृत्व ने हर बार की तरह किसी भी गुट को नजरअंदाज नहीं किया है। हालांकि विधानसभा चुनाव की तरह दबदबा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupinder singh hooda) का ही रहा है। 32 में से 22 जिला अध्यक्ष हुड्डा गुट के बताए जा रहे हैं, जबकि सात सांसद कुमारी सैलजा(Kumari Selja), एक रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala)और दो कैप्टन अजय यादव के समर्थक हैं। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष की अभी नियुक्ति नहीं की गई है।
CONGRESS DISTRICT PRESIDENT LIST
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अंबाला कैंट में परविंदर परी, अंबाला सिटी में पवन अग्रवाल, अंबाला ग्रामीण में दुष्यंत चौहान, भिवानी ग्रामीण में बंसीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौधरी, भिवानी शहर में प्रदीप गुलिया, चरखी दादरी में सुशील धानक, फरीदाबाद में बलजीत कौशिक, फतेहाबाद में अरविंद शर्मा, गुरुग्राम ग्रामीण में वर्धन यादव, शहरी में पंकज डावर, हिसार ग्रामीण से अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, हिसार शहरी में बजरंग दास गर्ग, झज्जर में संजय यादव, जींद में रिषी पाल, कैथल में रामचंद्र गुर्जर, करनाल ग्रामीण में राजेश वैद्य, करनाल शहरी में पराग गाबा, कुरुक्षेत्र में मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ में सत्यवीर यादव, मेवात (नूंह) में शाहिदा खान, पलवल में नेत्रपाल अधाना, पंचकूला में संजय राणा, पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक, रेवाड़ी ग्रामीण में सुभाष चंद चावड़ी, रेवाड़ी शहरी में प्रवीण चौधरी, रोहतक ग्रामीण में बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी में कुलदीप सिंह, सिरसा में संतोष बेनीवाल, सोनीपत ग्रामीण में संजीव कुमार दहिया, सोनीपत शहरी में कमल दीवान, यमुनानगर ग्रामीण में नरपाल सिंह और यमुनानगर शहरी में देवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दो महिलाओं को भी जिम्मेदारी
जिलाध्यक्षों की सूची में संतोष बेनीवाल को सिरसा और मेवात के शाहिदा खान, जो कि एकमात्र मुस्लिम नेता को कमान दी गई है.वहीं, भिवानी से पूर्व सीएम स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी को भिवानी ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. गुरुग्राम में शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव को ग्रामीण जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है.
विधानसभा चुनाव हारे चार उम्मीदवार बने जिला प्रधान
साल 2024 में विधानसभा चुनाव हार चुके चार नेताओं को भी जिला प्रधान बनाया गया है। इनमें अंबाला कैंट के प्रधान परविंदर परी हैं जो अंबाला कैंट से चुनाव लड़े थे। भिवानी ग्रामीण के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम सीट से अपनी चचेरी बहन श्रुति चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। गुरुग्राम ग्रामीण के प्रधान वर्धन यादव ने बादशाहपुर सीट से चुनाव लड़ा था और कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान मेवा सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मेवाराम पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।
सोशल इंजीनियरिंग का भी रखा ख्याल
कांग्रेस की जिलाध्यक्षों की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का भी रंग दिखा है। इसमें दस ओबीसी, पांच एससी, छह जाट, तीन वैश्य, दो ब्राह्मण, दो राजपूत, दो पंजाबी, एक मुस्लिम और एक सिख समुदाय से है।
सैलजा ने क्या कहा
सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में ज़िला कांग्रेस कमेटियों के नवनियुक्त अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ.मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी हमारे शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं कांग्रेस हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद के मार्गदर्शन में, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मज़बूती प्रदान करेंगे.