मार्किट कमेटी सचिव ने मौके पर बुलाई खरीद एजेंसी, नमी की मात्रा ज्यादा होने के चलते नही हो पाई खरीद
जाखल/8 अप्रैल /योगेश खनेजा
फ़तेहाबाद के जाखल में बुधवार को किसानों द्वारा गेहू की खरीद शुरू न करने को लेकर एक बार विरोध किया गया। बता दे कि बुधवार सुबह पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ब्लॉक जाखल द्वारा प्रधान लाभ सिंह की अध्यक्षता में किसान जाखल की अनाज मंडी में एकत्रित हुए। जिसमें उन्होंने पहले मंडी में बायोमैट्रिक और ट्रैक्टर की फोटो खींचने को लेकर विरोध जताया गया। वही सरकार द्वारा गेहू खरीद को लेकर लाए गए नए कानून जल्द वापिस करने की मांग की गई। किसान कमेटी के प्रधान लाभ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की हिदायत अनुसार 1 अप्रैल को गेहूं की खरीदी शुरू हो जानी चाहिए थी, परन्तु अब तक खरीद शुरू नही हो पाई। जिसे लेकर किसानों में रोष पनप उठा। खरीद शुरू न होने पर बुधवार सुबह किसान कमेटी के द्वारा विरोध किया तो अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर खरीद शुरू करवाई। वही इस खरीद को शुरू करवाने के लिए मार्केट कमेटी सचिव और खरीद एजेंसी के अधिकारी शामिल हुऐ। जिन्होंने विरोध को देखते हुए गेहूं की फसल की खरीद आज से शुरू की, वही गेहू में नमी की मात्रा अधिक होने के चलते गेहू की ढेरी नही बिक सकी।
किसान चौक पर चालान काटने का भी किया विरोध
इस दौरान किसानों ने जाखल के कड़ेल तिराहे पर भी पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान का विरोध किया, हालांकि किसानों ने यह भी कहा कि अगर पुलिस को किसी पर शक है तो वह उसे जरूर रोके परन्तु इस समय सीजन के दौरान किसानो के बार बार शहर की तरफ आना होता है जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सुखाकर कर लाए किसान अपनी फसल
वहीं इस मामले में मार्किट कमेटी सचिव विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जानी थी। जिसके चलते अधिकारी मौके पर पहुँचे ओर खरीद शुरू की गई। गेहू में नमी की मात्रा अधिक होने के चलते गेहू की खरीद नही हो पाई।
Add A Comment


