राधे रानी को बुला रहे थे कृष्ण नाराज हो गए 10 निर्दोष भक्तों को मौत की नींद सुला दिया
मथुरा/10 अप्रैल /अटल हिन्द ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरी एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई करीब 15 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है. राधे राधे का गुणगान करते हुए चेहरों पर हंसी महिला और पुरुषों की एक टोली मथुरा में यमुना नदी में नौका पर सवार होकर मस्ती कर रहे थे लेकिन राधे रानी को कोई आम इंसान याद करे वहां रहने वाले कृष्ण महाराज को इन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यह बात रास नहीं आई की कोई कृष्ण जिसे वे खुद भी अपना नहीं बना सके और सिर्फ एक दोस्त बन कर रहना पड़ा को कोई दूसरा पुकारे और इसी बात से नाराज होकर कृष्ण ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की नाव को यमुना में डुबो दिया और 10 निर्दोष भक्तों को मौत की नीद सुला दिया।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राहत-बचाव कार्य जारी है. मथुरा के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी पर्यटक पंजाब के लुधियाना से करीब 132 श्रद्धालुओं का दल मंदिरों के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचा है. शुक्रवार दोपहर बाद कुछ श्रद्धालु यमुना में नाव से सैर करने के लिए निकल पड़े. नाव चालक श्रद्धालुओं को घुमा रहा था, तभी पानी का तेज प्रवाह होने की वजह से नाव अचानक पांटून पुल से टकरा गई और यह हादसा हो गया., नाव पर करीब 32 श्रद्धालु सवार थे. इस हादसे के पीछे लापरवाही भी मानी जा रही है. सवाल नाव की सैर के दौरान निगरानी पर भी उठ रहे हैं. साथ ही बचाव कार्य में देरी भी सवालों के घेरे में है.

पंजाब के सीएम मान ने योगी आदित्यनाथ से की बात
पंजाब के सीएम , भगवंत सिंह मान राहत और बचाव कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं. अधिकांश मृतक लुधियाना के जगराओं कस्बे के निवासी थे. मान ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मथुरा के पास यमुना नदी में जगराओं कस्बे (पंजाब) के निवासियों को वृंदावन में दर्शन के लिए ले जा रही एक नाव पलट गई। नाव में 32 लोग सवार थे. मुझे बड़े दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से मृत्यु हो गई है.’’ पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने योगी आदित्यनाथ जी से बात की. पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. मैं उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं.’’

Add A Comment