पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल का ग्रैंड ओपनिंग
:नरवाना 15 मार्च नरेंद्र जेठी
नरवाना क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से Paramount International School का भव्य उद्घाटन समारोह 15 मार्च 2026 को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और हवन करके किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ प्रदीप नैन बताया कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव होती है । उन्होंने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं ।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री सुरेंद्र गोयत ने बताया कि Paramount International School का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शिक्षण पद्धति, खेल सुविधाएं और अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।
समारोह के दौरान जादूगर सूर्या सम्राट द्वारा प्रस्तुत रंगारंग व जादू के कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में वाइस चेयरमैन श्री नफे सिंह नैन और विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


