पीएम मोदी की क्या मजबूरी, हरदीप सिंह पुरी का न इस्तीफा न ही बर्खास्तगी : पर्ल चौधरी
हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफा की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी बोली बनूंगी प्रदेश की महिलाओं की आवाज
हरियाणा महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी पहुंची अपने पिता की कर्मभूमि पटौदी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल बाजे व गर्म जोशी के साथ किया स्वागत
फतह सिंह उजाला
पटौदी। गुरुग्राम जिला परिषद और पटौदी विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट पर्ल चौधरी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय भूपेंद्र चौधरी की कर्मभूमि पटौदी पहुंची। यहां पर उन्होंने कथित एप्स्टीन फाइल में पीएम मोदी के बेहद नजदीकी और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफा की मांग को लेकर राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान का आरंभ किया। अपने स्वर्गीय पिता पूर्व विधायक भूपेंद्र चौधरी और अपनी राजनीतिक कर्मभूमि पटौदी पहुंचने पर जिस प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थक कौन है उनका फूल माला पहनकर ढोल बाजे के साथ अभिनंदन किया वह भाव विभोर होकर भावुक हो गई। इस मौके पर भूप सिंह सरपंच, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गुलशन शर्मा
रमेश खंडेवला, प्रवीण सरपंच, हरिओम सभरवाल, नरेश सरपंच, प्रवीण पार्षद, खेमचंद अलमदी, सुनील मिलकपुर, श्रद्धानंद यादव, श्रीमती मुकेश सरपंच, नरेंद्र राठी, रवि जसात, रामभगत सरपंच, मिंटू खड़खड़ी, नीरज सचदेवा, राजेश वशिष्ठ, रविन्द्र राणा, ओमप्रकाश धहिया, बीर सिंह यादव, रमेश यादव, रानू छिल्लरकी, गोवेर्धन छिल्लरकी, एडवोकेट प्रदीप चौहान, सलीम शेट्टी, मनोहर बावरा, विनोद यादव, ज्योति, सलोनी, कविता, बबली, राजबाला, तृप्ता, रचना, प्रिया चौधरी, तनीषा, कृष्णा, सरोज सहित अन्य भी मौजूद रहे।
अपने पटौदी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा, आखिर ऐसी क्या और कौन सी मजबूरी है ? भाजपा संगठन तथा पीएम मोदी घिनौनी फाइल में नाम आने के बाद भी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी करने तो इस्तीफा ले रहे हैं और नहीं मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जा रहा है । उन्होंने कहा पीएम मोदी की खामोशी भी अपने आप में बहुत बड़ा सवाल बनी हुई है। अपनी स्वयं की और महिला कांग्रेस की प्राथमिकताएं बताते हुए कांग्रेस नेत्री श्रीमती पर्ल चौधरी ने कहा वह हरियाणा प्रदेश में विशेष रूप से सभी महिलाओं की मजबूत आवाज बनने का कार्य करेंगे । उन्होंने अपनी बात को वजन देते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा समर्थक बहुत सी महिलाएं भी भाजपा की नीतियों से ही परेशान हो चुकी है । यह बात अलग है कि वह चाह कर भी कुछ नहीं कह पा रही। इसी प्रकार से विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं की आवाज बनकर उनके हक हकूक की मांग उठाने का काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा । महिलाओं को रसोई से लेकर पोलिंग बूथ तक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा ।
महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने कहा महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला अभी भी लटका हुआ है। उन्होंने कहा राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। भाजपा की नियत इस मामले में ठीक दिखाई नहीं दे रही है। जिस प्रकार से लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा मनमानी कर विभिन्न अध्यादेश या फिर बिल पास कर रही है। तो फिर ऐसे में 33 प्रतिशत महिला को राजनीति में आरक्षण देने से भाजपा और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पीछे क्यों है रहा है। इसी मौके पर उन्होंने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों को ही भाजपा के द्वारा अपने घोषणा पत्र में शामिल किया गया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण लाडो लक्ष्मी योजना है कांग्रेस ने 2000 देने का वादा किया था। इसी वादे को चुरा कर भाजपा ने 2100 देने का वादा किया ।लेकिन आज लाडो योजना की पात्र अनेक महिलाएं अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा हरियाणा भाजपा सरकार केवल घोषणाई सरकार बनकर रह गई है । प्रदेश में न कानून व्यवस्था है, न लोगों को रोजगार मिल रहा है , स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बदहाल हो चुका है। सबसे अधिक राजस्व देने वाले हरियाणा प्रदेश के जिला गुरुग्राम में सरकारी अस्पताल केवल घोषणाओं तक ही सीमित रह गया। इसी प्रकार से यहां भाजपा के कार्यकाल के दौरान एक बस अड्डा तक नहीं बनाया जा सका है। शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा इन मुद्दों पर तथा मामलों पर सबसे अधिक काम किया जाने की जरूरत है। अस्पतालों में स्टाफ है तो दवाई नहीं, इसी प्रकार से स्वास्थ्य स्टाफ विशेषज्ञ डॉक्टर का भी अभाव बना हुआ है । उन्होंने कहा आने वाले समय में निश्चित रूप से हरियाणा प्रदेश में महिला कांग्रेस पहले के मुकाबले और अधिक मजबूती के साथ जन समस्याओं के समाधान में काम करते हुए दिखाई देगी। उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा हरियाणा प्रदेश में यौन अपराध और यौन शोषण जैसी घटनाएं गंभीरता से लेते हुए इन पर अविलंब रोक लगाने के लिए सरकार और सिस्टम को कम करना चाहिए। जिससे की विशेष रूप से कामकाजी महिलाएं और स्कूल कॉलेजों सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली युवतियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।
Add A Comment


