आरएस भाट हड़ताल की बात पर भड़के ?
चेतावनी हड़ताल करने वालों पर दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर
संभवत अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पहली बार हड़ताल की बात उठी
पटौदी में आरएस भाट की अतिक्रमण मुक्त फिल्म सुपरहिट हुई
फतह सिंह उजाला
पटौदी। आखिर ऐसी क्या और कौन सी बात हुई की अतिक्रमण और अतिक्रमण करने वालों पर एक्शन लेने वाले आरएस भाट हड़ताल की बात पर भड़क उठे ? इतना ही नहीं उन्होंने साफ-साफ चेतावनी तक दे डाली। हड़ताल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जनता जाए भाड़ में, ऐसा कैसे हो सकता है ? जिला गुरुग्राम टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के नोडल ऑफिसर आरएस भाट के कार्यकाल में संभवत यह पहला मौका रहा होगा जब उनके द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान हड़ताल किया जाने की बात कही गई।

बिना किसी भेदभाव और दबाव के सरकारी जमीनों से अतिक्रमण मुक्त अभियान की पहचान बन चुके आरएस भाट कि पिछले सप्ताह पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एंट्री हुई। यहां पहुंचते ही उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज से पहले कुलाना दिशा में जाटोली क्षेत्र में सभी दुकानदारों को अपनी अपनी सीमा में रहने की नसीहत दी। इसके बाद में वह पटौदी शहर में पहुंचे, यहां पर मुख्य सड़क मार्ग पर दुकान और कथित अवैध निर्माण के साथ-साथ रेडी-फड़ी वालों के कारण जाम की सबसे अधिक शिकायत मिलती रही थी। सोमवार देर रात तक उनके द्वारा अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई को जारी रखा गया। मंगलवार को उन्होंने निश्चित रूप से सभी को चौंकाने का काम किया। आर एस भाट और सूर्य के बीच ही कंपटीशन देखने के लिए मिला। सूर्य उदय होने के साथ-साथ वह लावलश्कर के साथ पटौदी सब्जी मंडी में पहुंच लिए। उपलब्ध जानकारी और चर्चाओं के मुताबिक यहीं पर ही दुकानदारों का सामान लाने वाले वाहनों के सड़क किनारे और दुकानों के सामने सामान उतारने के लिए खड़ा रहने के दौरान कथित रूप दोनों पक्षों में तनातनी होना कहा गया।
स्थानीय लोगों विशेष रूप से दिन प्रतिदिन पटौदी होते हुए तावडू बिलासपुर रेवाड़ी गुरुग्राम कुलाना हेली मंडी फरुखनगर की तरफ आवागमन करने वाले लोगों में शामिल विशेष रूप से वाहन चालकों के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान को जाम मुक्ति के मामले में एक सकारात्मक पहल बताया गया। लोगों का यहां तक कहना है कि पिछले कई दशक से विशेष रूप से पटौदी सब्जी मंडी और गुरुग्राम रेवाड़ी चौराहा पर जाम की समस्या को लेकर लोगों के द्वारा समस्या के समाधान की मांग उठाई जाती रही। लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। टाउन और कंट्री प्लानिंग विभाग के नोडल ऑफिसर आरएस भाट के द्वारा की गई कार्रवाई निश्चित रूप से पटौदी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान की सुपरहिट फिल्म रही है । इसी दौरान उनके द्वारा इस अभियान में शामिल स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारी का अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
Add A Comment


