सोनभद्र में शिवद्वार मंदिर के मेला क्षेत्र में लगी आग, 20 दुकानें राख.
घोरावल थाना क्षेत्र स्थित शिवद्वार मंदिर के पीछे लगने वाले मेला क्षेत्र में मंगलवार शाम अचानक आग भड़क गई. अग्निकांड में 20 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं. हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है. मेला परिसर में पूजा सामग्री, प्रसाद. खिलौने, माला-फूल आदि की दुकानें लगती थीं. अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.
Add A Comment


