Author: atalhind

कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में बीते मंगलवार को जो हुआ, वह सिर्फ कुछ बेकसूर लोगों की जान लेना नहीं था, बल्कि उस हर कश्मीरी के दिल पर भी एक गहरी चोट थी जो अमन चाहता है. इस बीच, एक कश्मीरी ड्राइवर आदिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने आतंकी हमले के दौरान एक अनजान परिवार की जान बचाई. आदिल ने ऑन कैमरा अपना दर्द बयां करते हुए कहा, गलती एक ने की, सजा हम सबको भुगतनी पड़ेगी. इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में महाराष्ट्र से आए पर्यटकों […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित किया. पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का ये पहला संबोधन था. इस दौरान मोदी ने पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी फिर भाषण की शुरुआत की. पीएम मोदी ने सख्त अंदाज में कहा कि पहलगाम में जिन आतंकियों ने बेकसूरों को मारा है और जिन लोगों ने इसकी साजिश रची है उनको कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने मासूम लोगों को जिस बेरहमी से मारा है पूरा […]

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के इशारे पर ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ही वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा ने की है. आदिल राजा ने पाकिस्तान के खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि असीम ने जानबूझकर पहलगाम में हमला कराया है, जिससे उसके खिलाफ चल रहे मामले को शांत किया जा सके. आदिल राजा पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हैं और ह्यूमन राइट्स वाच के लिए काम करते हैं. मुनीर के इशारे पर हमला- आदिल आदिल राजा ने कहा कि यह पोस्ट जब मैं लिख रहा हूं तो […]

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना और पुलिस की तरफ से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना की कई टुकड़ी पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इस दौरान उनके साथ जम्मू पुलिस भी मौजूद है. इस बीच सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. जम्मू पुलिस की माने तो उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसमें एक जवान शहीद हो गया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना पर आतंकियों ने गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में सेना […]

पहलगाम हमला बीजेपी ने पहले भड़काने वाला पोस्टर जारी किया, फिर हटाया दिल्ली /अटल हिन्द ब्यूरो पहलगाम हमले को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिशों ने कश्मीर…

एक नई शुरुआत, एक नई ज़िंदगी, और ढेरों सपने… लेकिन एक आतंकी हमले ने सब कुछ छीन लिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 26 वर्षीय नेवी अफसर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शहादत की खबर ने पूरे हरियाणा को गमगीन कर दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार करनाल में किया जाएगा। विनय नरवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। 16 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से मंसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद 19 अप्रैल को रिसेप्शन हुआ। दोनों ने यूरोप में हनीमून मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर वीजा न […]

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को ‘‘हिंसा का अमानवीय कृत्य” बताया और इस हिंसा में जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। शाहरुख ने हमले की निंदा करने के लिए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।  सुपरस्टार ने इस हमले पर दुख […]

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दो दिनों में कपड़ा और इस्पात उद्योग के दो प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाओं और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के सामने रखेंगे। ये कार्यक्रम मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे हैं।पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में हिस्सा लेंगे। यह देश […]

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दो सुदूर गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. ग्रामीण पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनकी आवाज प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे जीवन स्तर बेहद निचला है. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो ऐसे गांव जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. जिले के दक्षिण दिशा और अंतिम छोर में बसे इन दो गांवों के लोगों की आवाज और मांग दब के रह गई है. इन लोगों को अपने क्षेत्रीय विधायक को आज तक देखा नहीं. ग्रामीणों ने अपनी समस्या को कई बार जिम्मेदार […]

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की भी मौत हो गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है. पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 30 नागरिकों की मौत की आशंका है. इनमें ज्यादातर पर्यटक थे. यह हमला बैसरन नामक घास के मैदान में हुआ. यहां आज सुबह पर्यटकों का एक समूह घूमने गया […]