मध्यप्रदेश

महिला आरक्षण बिल के सहारे मुस्लिम सियासत चमकाती सपा अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ ( उ. प्र.) मो-9335566111 समाजवादी पार्टी द्वारा महिला आरक्षण संशोधन…

Read More

इंदौर : मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय पर स्थित प्रसिद्ध देवी मां के मंदिर परिसर में पुजारी के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी संबंधी मामले के बाद इंदौर से भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला ने मंदिर पहुंच कर क्षमायाचना की। मंदिर में क्षमायाचना के पहले रुद्राक्ष शुक्ला अपने साथियों के साथ मंगलवार को देवास कोतवाली थाने पहुंचा, जहां वैधानिक कारर्वाई के बाद रूद्राक्ष को जमानत मिल गई। इसके बाद रूद्राक्ष ने मंदिर पहुंच कर देवी प्रतिमा और पुजारी दोनों से क्षमायाचना की। बताया जा रहा है कि संगठन की सख्ती के बाद इंदौर से विधायक गोलू […]

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पिकअप वाहन से कुचलकर एक युवक की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण जनों ने NH 39 पड़रा बाईपास पर चक्काजाम कर दिया, परिवार जनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी के आशिक ने वाहन से कुचल और मारपीट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन सहित आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। सीधी जिला मुख्यालय से लगे NH 39 पड़रा बाईपास […]

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन पिल्लों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कथित तौर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक शिवम चौहान ने बताया कि यह घटना मंगलवार को मुरैना शहर के महावीरपुरा इलाके में हुई। उन्होंने बताया, “शिकायत के आधार पर सलमा नाम की महिला और उसके बेटे अरमान खान पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया […]

भिंड: मध्य प्रदेश में एक पिता द्वारा बेटे से क्रूरता करने का मामला सामने आया है। जहां कलयुगी पिता ने अपने नाबालिग बेटे की आंखों को लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि बेटे ने पिता को नशा करने से रोका तो पिता ने बेटे की आंखों में दोनों उंगलियां घुसा दी। दिल दहला देने वाली घटना भिंड शहर के पुरानी बस्ती इलाके की है। बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां आंखों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रैफर किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात […]

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, नौगांव थाना क्षेत्र में आने वाले मऊ सहानिया के पास की यह घटना है। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी रविंद्र नाम का युवक घायल हो गया था उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, यहां पर उसकी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 साल का रविंद्र माधोपुर का रहने वाला था और 7 मई को उसकी शादी थी। रविंद्र मंगलवार को शादी का कार्ड छपवाकर वापस आ रहा था, उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार […]

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण दर्शन यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन दिनांक 09 जून 2025 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को इस यात्रा में […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)