डीबीके पब्लिक स्कूल नरवाना ने वी प्लस यू के साथ किया ऐतिहासिक शैक्षणिक सहयोग
नरवाना 19 अप्रैल (नरेन्द्र जेठी)
डीबीके पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए वी प्लस यू के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया है। इस अवसर पर कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु स्कूल में शुरू किए जा रहे इंटीग्रेटेड कम्पटीटिव एग्जाम प्रिपरेशन विंग की जानकारी दी । अब उन्हें इंजीनियरिंग , मेडिकल /आयुष एवं जल थल वायु सेवा जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब यह उत्कृष्ट सुविधा स्कूल परिसर में ही उपलब्ध होगी। रमेश चाहल ने कहा कि स्कूल में वही उच्च स्तरीय प्रणाली लागू की जाएगी।जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन और समय पर तैयारी ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह एंट्रेंस एग्जाम प्रिपरेशन विंग नरवाना को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि अब बच्चों को ऐसी तैयारी के लिए अपने परिवार से दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी?। क्योंकि यह सुविधा स्कूल परिसर में ही उपलब्ध करवाई जाएगी।


