एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना की बेटियों का ऐतिहासिक धमाका
अवंतिका और प्रियंका ने एनआईआईटी और जेईई में गाड़े सफलता के झंडे
नरवाना/ 19 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी
शिक्षा के क्षेत्र में नरवाना की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान एस.डी. पब्लिक स्कूल की दो मेधावी छात्राओं, अवंतिका और प्रियंका ने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इन दोनों होनहार छात्राओं की इस स्वर्णिम कामयाबी से स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है।
अवंतिका ने दोहरी सफलता अर्जित की, पहले ही प्रयास में एनआईआईटी और जेईई पास की । अवंतिका ने चिकित्सा और इंजीनियरिंग दोनों क्षेत्रों में एक साथ सफलता का परचम लहराकर एक दुर्लभ कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें शहर में नरवाना की पहली बेटी के रूप में सराहा जा रहा है जिसने 12वीं कक्षा के साथ ही यह अभूतपूर्व सफलता पाई ।
अवंतिका ने 12वीं बोर्ड: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (विज्ञान संकाय) में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए, एनईईटी-2026: अपने पहले ही प्रयास में 629 अंक हासिल कर डॉक्टर बनने की राह पक्की की।
जेईई मेन-2026 में पहले ही प्रयास में 94.13 परसेंटाइल स्कोर किया। वहीं प्रियंका का नीट में शानदार प्रदर्शन रहा और हासिल किया 15,986 वां रैंक । इसी कड़ी में नरवाना के एक और चमकते सितारे के रूप में प्रियंका ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
प्रियंका के शानदार आंकड़ों में ऑल इंडिया रैंक-देश भर में 15,986 रैंक प्राप्त किया । कैटेगरी रैंक-अपनी श्रेणी में 6206 रैंक हासिल किया जबकि नीट की परीक्षा में 720 में से 584 अंक का शानदार स्कोर खड़ा किया। प्रशासक व एसडीएम जगदीश चंद्र और प्राचार्या अनीता मलिक ने पीठ थपथपाई और छात्राओं की इस अद्भुत सफलता पर स्कूल के प्रशासक एवं एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र और स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अनीता मलिक ने दोनों बेटियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
जगदीश चंद्र एसडीएम व प्रशासक ने कहा कि यह पूरे नरवाना क्षेत्र के लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। हमारी बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही दिशा और पक्का इरादा हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रशासन की तरफ से दोनों होनहारों को बधाई। यह सफलता अन्य बच्चों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा देगी।
श्रीमती अनीता मलिक प्राचार्या ने अवंतिका और प्रियंका की यह ऐतिहासिक सफलता किसी चमत्कार या भाग्य से नहीं, बल्कि उनके कड़े संकल्प, अनुशासन और दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। हमारे स्कूल का स्टाफ हमेशा बच्चों को सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन बेटियों ने स्कूल का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। दोनों ही छात्राएं भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी यह सफलता हरियाणा के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी मिसाल बनेगी।

