क्लब द्वारा पौधा रोपण कर मनाया जन्मदिवस
जाखल /18 जुलाई 2026/योगेश खनेजा /
लायंस क्लब जाखल रॉयल की ओर से ग्राम पंचायत तलवाड़ी के सहयोग से परियोजना अधिकारी एमजेएफ लायन आदित्य बंसल की देखरेख में गांव के स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायन आदित्य बंसल के पुत्र आरव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत तलवाड़ी के सरपंच जगदीश सिंह जग्गी ने पहला पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर सरपंच जगदीश सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
क्लब प्रधान लायन योगेश खनेजा ने कहा कि लायन आदित्य बंसल के पुत्र के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण से बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया वहीं बंसल परिवार को बधाई देते हुए आरव बेटे की दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिलकर 51 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायन रमेश सिंगला, लायन आदित्य बंसल, लायन प्रिंस कटारिया,सुखविंदर सिंह पंच,मास्टर कुलवीर सिंह,कमलदीप सिंह पंच,मनमोहन सिंह, राजू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Add A Comment

