तोशाम में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की भिवानी जिला की कार्यकारिणी घोषित
इमरान बापोड़ा अध्यक्ष एवम् उमेद भेरा बने सचिव
तोशाम/13 जुलाई 2026/विष्णु दत्त शास्त्री
तोशाम/13 जुलाई 2026/विष्णु दत्त शास्त्री
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की जिला भिवानी की एक बैठक तोशाम सब डिवीजन हनुमान मंदिर में हुई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इमरान बापोड़ा ने की एवं मंच संचालन जिला मंत्री संदीप बागनवाला ने किया।
बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी से अनुशासन समिति सदस्य विक्रम श्योराण और प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र दादरी उपस्थित रहे। इस मौके पर मौजूद अनुशासन समिति के सदस्य विक्रम श्योराण ने संगठन के कार्यक्रम आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं 17 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री के घेराव को लेकर निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार कर्मचारियों के लिए घोषणाएं कर रही है परंतु अब तक सरकार ने कोई घोषणा पूरी नहीं की। इन घोषणाओं की सरकार एवं झूठी सरकार के खिलाफ संगठन ने लड़ाई का बिगुल बजा दिया है और उसी कड़ी में बिजली मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र श्योराण का कहना था कि दिन-प्रतिदिन बिजली विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों का शोषण बढ़ रहा है ना तो कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई ना ही रिस्क का काम होते हुए किसी प्रकार की मेडिकल पॉलिसी और रिस्क अलाउंस का लाभ नही मिलता एवं हमारे थर्मल के साथी आज भी ठेकेदारी प्रथा पर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार से बातचीत के बाद भी समस्याओं का समधान नहीं हो रहा। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इस मौके पर उन्होंने समस्त कर्मचारियों से अपील की कि भिवानी जिले से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अंबाला पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया एवं अनुशासन समिति सदस्य विक्रम श्योराण ने संगठन को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से भिवानी जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार इमरान बापोड़ा को जिला अध्यक्ष, मनजीत (लोहारू) एवं रोहित (जूई) को जिला उपाध्यक्ष, उमेद (भेरा) को जिला सचिव, सुनील (डेटा एंट्री ऑपरेटर) को सह सचिव, संदीप (बागनवाला) को कोषाध्यक्ष, सुरेश (कैरू) को सह कोषाध्यक्ष, अशोक (डेटा एंट्री ऑपरेटर) को संगठन मंत्री तथा विनोद ओला को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा रामवीर (जूई), संदीप (मोगली), नरेंद्र (द्वारका) एवं कृष्ण बहल को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इमरान बापोड़ा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया एवं आश्वासन दिया कि 17 जुलाई को भिवानी से सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी अंबाला पहुंचेंगे। इस मौके पर सुनील पंघाल, राकेश तोशाम प्रधान, बनी सिंह लोहारू प्रधान, संदीप बहल प्रधान, जोनी शर्मा बवानी खेड़ा प्रधान, हरेन्द्र, सोमबीर, अनिल, अशोक आदि मौजूद रहे।
Add A Comment

