बीजेपी संविधान और लोकतंत्र की हत्या करके राजनीतिक दलों को तोड़ रही – दीपेन्द्र हुड्डा
मिलेनियम सिटी की पहचान वाले गुरुग्राम को बीजेपी ने डूबने वाले शहर की पहचान दी
बीजेपी सरकार में हुई भर्तियों में हरियाणा के युवाओं के हित दरकिनार
चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे किए और चुनाव के बाद सारे वादे भूल गई
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा संत कबीर शिरोमणि सम्मान समारोह में हुए शामिल
गुरुग्राम/12 जुलाई 2026/फतह सिंह उजाला
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज संत कबीर शिरोमणि सम्मान समारोह में शामिल हुए। संत कबीर को नमन करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कबीरदासजी के प्रसिद्ध दोहे ‘जाति न पूछो साधु की, पूछ लिजिए ज्ञान, मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये दोहा नहीं 600 साल पहले संत कबीर जी की वाणी से निकला हुआ।
ये कोई अमर गीत या दोहा नहीं है। ये बल्कि समानता, सामाजिक न्याय, मानवता का घोषणा पत्र है, जिसकी गूंज आज 600 साल के बाद भी आज सुनाई देती है। संत कबीर के दोहों में समुद्र जैसी गहराई है, उनके विचारों उनके दोहों को आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
भगवान् ने कहा है कि हर जाति में अच्छे-बुरे हर तरह के इंसान मिलेंगे लेकिन संत कबीर ने उपदेश दिया कि हर मनुष्य के कर्म देखो, उसके ज्ञान को देखो। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अगर मन से, आत्मा से संत कबीर जी का एक-एक दोहा समझेंगे तो उसमें उन्होंने समाज को बांटने वाली धर्म, जाति, उम्मी, बिरादरी, हर दीवार को तोड़कर हम आगे कैसे बढ़ें ये बात कही है। संत कबीर की इस अनमोल वाणी का आज भी उतना ही महत्त्व है जितना 600 साल पहले था। संत शिरोमणि कबीर दास जी के द्वारा दिए गए विचारों को प्रत्येक देशवासी को अपने दिल और आत्मा में उतारने की जरूरत है।
बीजेपी ने हरियाणा में षड्यंत्र रच के सत्ता हासिल की
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी संविधान और लोकतंत्र की हत्या करके राजनीतिक चुनाव और राजनीतिक दलों को तोड़ रही है। कहीं तृणमूल पार्टी को तोड़ा जा रहा है, कहीं शिवसेना को तोड़ा जा रहा है, कहीं एनसीपी को तोड़ा जा रहा है। बीजेपी संविधान पर आक्रमण के लिए कदम बढ़ा रही है। हरियाणा में पिछले 12 साल से हर वर्ग को नकार कर बीजेपी सरकार चल रही है।
लोग 10 साल की बीजेपी सरकार से दुखी थे और सरकार बदलना चाहते थे। पूरे हरियाणा में बदलाव का माहौल था। बीजेपी ने चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके, अपार काले धन का दुरुपयोग करके, वोट चोरी करके, लोकतंत्र की हत्या करके, षड्यंत्र रच के सत्ता हासिल की। उन्होंने आगे कहा कि आज ऐसे समय में हम सभी उनका स्मरण कर रहे हैं जब देश में संविधान की चर्चा है।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने संविधान को बदलने के लिए 400 पार का नारा दिया और कहा कि 400 पार करके बाबा साहब के संविधान को कुचल देंगे। लेकिन लोगों ने बीजेपी के उस नारे को ही रौंद दिया और बीजेपी 240 सीटों पर सिमट गई। भाजपा को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला।
बीजेपी अपने किए सारे वादे चुनाव के बाद भूल गई
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे किए और चुनाव के बाद सारे वादे भूल गई। बीजेपी ने कहा था कि चुनाव के अगले दिन लाडो लक्ष्मी योजना लागू करके हरियाणा की हर महिला को 2100 हर महीने देंगे, बड़े बुजुर्गों को हर महीने 6,000 पेंशन देंगे, 500 में गैस का सिलेंडर देने की बात कही थी,
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोनीपत की एक जनसभा में 100-100 गज के प्लॉट देने का वादा किया था, जो कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय मिलते थे और कांग्रेस सरकार के 10 साल में 4 लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट मिले थे। बीजेपी की खट्टर सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार के समय मिले प्लॉट पर मकान बनने थे
लेकिन 12 साल में एक मकान की भी किश्त आई नहीं। आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनेगी और सरकार बनते ही हर गांव में जो परिवार पात्र रह गए, उन्हें 100 100 गज के प्लॉट दिलवाने का काम करेंगे और उन कॉलोनियों को विकसित भी करने का काम करेंगे।
कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय 11 हज़ार सफाई कर्मचारी और 14 हज़ार चौकीदार भर्ती हुए थे। लेकिन बीजेपी सरकार ने ग्रामीण स्तर का सफाई कर्मचारियों, ग्रामीण चौकीदारों पर कभी लाठीचार्ज कराया तो कभी वाटर कैनन की बौछार मारी। बीजेपी सरकार ने न तो इनकी तनख्वाह बधाई न ही इन्हें पक्का किया, जिसका वादा बीजेपी ने चुनाव के समय किया था।
बीजेपी ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया और कुशासन के गड्ढे में धकेल दिया। हुड्डा जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी की पहचान दिलाई गई थी। फॉर्चून 500 कंपनियां यहाँ आई थी। लेकिन आज गुरुग्राम की पहचान ऐसे शहर के रूप में बना दी गई है कि एक बारिश में पूरे शहर के डूबने की स्थिति बन जाती है। एक बारिश में ही लोगों को सोचना पड़ता है कि वो रोजी-रोटी कमाने के लिए घर से निकलें या नहीं। अगर निकले तो कितने बजे बजे वापस आ पाएंगे।
मुख्यमंत्री जी से जब इसके बारे में सवाल पूछा जाता है तो वो कहते हैं कि सवाल ही ठीक नहीं है, मत पूछो। बीजेपी सरकार में हरियाणा के युवाओं के हितों को दरकिनार किया गया। हरियाणा के बाहर के लोगों को तरजीह दी गई। एससी, बीसी समाज के आरक्षण पर प्रहार करके नॉट फाउंड सूटेबल की आड़ में बड़ी संख्या में पोस्ट खाली छोड़ी गई।
बाद में अपने लोगों को पिछले दरवाजे से उन पोस्ट पर अजस्ट किया। गुरुग्राम में 12 साल में सरकार एक अस्पताल तक नहीं बनवा पाई। कांग्रेस सरकार के समय 86 किलोमीटर मेट्रो बनी। उसके बाद आज गुरुग्राम में एक इंच मेट्रो आगे नहीं बढ़ी। बीजेपी के सारे विधायक अवैध कॉलोनिया काटने में लगे हुए हैं। बीजेपी के विधायक कॉलोनिया काट रहे हैं और जनता कष्ट का जीवन काट रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक शकुंतला खटक, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव, सतीश बंधु, एसी सेल दिल्ली के चेयरमैन संजय धीरज, संतोष सिंह, सुनीता वर्मा, बाबूलाल, जसविंदर बिसला, गुड़गांव निगम पार्षद सतपाल, राजेंद्र धानक, आर एस गौतम, सुषमा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, अशोक दुजाना, सोनी, सत्यवती गहलोत, संजीव, अनिल दुजाना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Add A Comment

