जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला के दसवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या
तोशाम/12 जुलाई 2026/विष्णु दत्त शास्त्री
गांव देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं कक्षा के छात्र ने गत रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाककिया हादसे की कार्यवाही की है।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन, पुलिस व देवराला के ग्रामीण जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। वहां से पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भिजवाया।
16 वर्षीय दीपांशु गांव धनाना का निवासी था और वह जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला में दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। अभी गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद 30 मई को विद्यालय में आया था।
परिजनों का कहना है कि बच्चों के साथ कोई समस्या नहीं थी, वह खुश था। 10 तारीख को उसकी अपनी मां के साथ बातचीत भी हुई थी। 30 मई को वह गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद विद्यालय में आया था। 11-12 जुलाई रात्रि दरमियानी उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। मृतक अपने पिता का अकेला लड़का था। उसकी बहन शादीशुदा है।
जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला के प्राचार्य विनोद कुमार का कहना है की घटना वाली रात वह बाहर थे, अभी स्कूल में पहुंचे हैं। बच्चों और स्टाफ से बात करके मामले की तह तक जाने का प्रयास करेंगे। वैसे स्कूल में और हॉस्टल में कोई समस्या नहीं है।
इस बारे में पुलिस चौकी प्रभारी राजेश बामल का कहना है कि जवाहर नवोदय देवराला में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी दीपांशु ने आत्महत्या की है। पिता मनजीत के बयान पर कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Add A Comment

