एचटेट और सीईटी परीक्षाओं को लेकर पारदर्शिता से कार्य कर रही सरकार : सविता जांगड़ा
बोली : युवाओं के भविष्य को संवारकर योग्यता के आधार पर मिल रहा रोजगार, भर्ती प्रक्रिया से युवाओं मे बढ़ा विश्वास
तरावड़ी/6 जुलाई 2026 /रोहित लामसर
शिक्षिका सविता जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगातार रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना खर्ची-पर्ची के योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, जिससे युवाओं का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
सविता जांगड़ा ने बताया कि हाल ही में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एचटेट का सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। वहीं कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीईटी ग्रुप-डी के लिए 5 जुलाई तक लगभग 15 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है तथा 8 जुलाई तक फीस जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार जल्द ही सीईटी की परीक्षाओं का आयोजन कर युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अवसर दे रही है।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिससे मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं को बिना किसी सिफारिश या खर्ची-पर्ची के नौकरी मिल रही है। यही सुशासन की पहचान है।
सविता जांगड़ा ने आगे कहा कि हरियाणा की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था आज पूरे देश में चर्चा का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न मंचों से हरियाणा की इस व्यवस्था का उल्लेख कर चुके हैं।
यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि यहां मेरिट के आधार पर युवाओं का चयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण की योजनाओं पर लगातार कार्य कर रही है।
विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, क्योंकि सरकार अपने वादों को धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ लगातार मजबूत हो रहा है।
Add A Comment

