आईआईएचएस में ऑनर्स पाठ्यक्रमों की प्रथम फिजिकल काउंसलिंग सम्पन्न, गणित की कटऑफ सबसे अधिक
कुरुक्षेत्र/ 02 जुलाई 2026 /अटल हिन्द /शशि अरोड़ा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़ (आईआईएचएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न ऑनर्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की गई।
प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा विषयवार और श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी किए गए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में ऑनर्स पाठ्यक्रमों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला और अधिकांश विषयों में कटऑफ उच्च स्तर पर रही।
प्रो. रीटा ने बताया कि ऑल इंडिया श्रेणी में गणित विषय की कटऑफ सबसे अधिक 101.6 अंक रही। इसके अलावा केमिस्ट्री (फिजिकल साइंस) में 99.2, जूलॉजी में 99.0, बॉटनी में 91.4, केमिस्ट्री (लाइफ साइंस) में 96.4, भौतिकी में 96.2, कंप्यूटर साइंस में 96.2 तथा बायोकेमिस्ट्री में 96 अंक की कटऑफ दर्ज की गई।
प्रो. रीटा ने बताया कि हरियाणा सामान्य वर्ग में गणित विषय की कटऑफ 94.6 अंक रही, जबकि केमिस्ट्री (फिजिकल साइंस) में 92, कंप्यूटर साइंस में 91.8, भौतिकी में 90.2, बायोकेमिस्ट्री व केमिस्ट्री (लाइफ साइंस) में 87-87, जूलॉजी में 87.2 तथा बॉटनी में 83.8 अंक की कटऑफ रही।
हरियाणा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में जूलॉजी की कटऑफ 92.4, केमिस्ट्री (फिजिकल साइंस) की 90.8, कंप्यूटर साइंस की 91.6, गणित की 90.2, भौतिकी की 82.4, बायोकेमिस्ट्री की 85.2 तथा बॉटनी की 72.1 अंक दर्ज की गई। वहीं ओएससी श्रेणी में अधिकांश विषयों की कटऑफ 78 से 85 अंकों के बीच रही।
डीएससी श्रेणी में जूलॉजी की कटऑफ 83.2, बॉटनी की 79, बायोकेमिस्ट्री की 80.2, केमिस्ट्री (लाइफ साइंस) की 86.8, केमिस्ट्री (फिजिकल साइंस) की 89.4 तथा गणित की 91 अंक रही। बीसी-ए और बीसी-बी श्रेणियों में भी विभिन्न विषयों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और कई विषयों की कटऑफ 80 अंकों से ऊपर दर्ज की गई।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें निर्धारित समयावधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में आगामी काउंसलिंग चरणों की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
प्रो. पूनिया ने बताया कि आईआईएचएस में ऑनर्स पाठ्यक्रमों की बढ़ती लोकप्रियता और उच्च कटऑफ इस बात का संकेत है कि विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक शैक्षणिक संसाधन, अनुभवी संकाय और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।

