पंजाबी सेवा सदन ने बांटा राशन।
मुख्य द्वार बन कर तैयार।
कैथल /05 जुलाई 2026 / अटल हिन्द ब्यूरो
5 जुलाई पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह आज आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की।
प्रधान प्रदर्शन परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर माह की तरह आज भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन वितरित किया गया जो कि हर माह के पहले रविवार को दिया जाता है ।
परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जंहा गरीबों को राशन देने , गरीब बच्चों को पढ़ाने व और भी कई अन्य सेवा कार्य कर रही है वंही देश हित में व प्रशासन के सहयोग के लिए अग्रणी भूमिका में रहती है ।
प्रधान ने आगे बताया कि मुख्य द्वार का निर्माण व पेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है।स्टील की ग्रिल गेट लगाई जानी बाकी है।इस खूबसूरत द्वार को अगले सफ्ताह जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।सदन परिसर में बने कंप्यूटर केंद्र का नया सत्र भी शीघ्र शुरू किया जा रहा है।
कंप्यूटर कोर्स करने के इच्छुक पंजाबी सेवा सदन में संपर्क कर सकते हैं।सभी कोर्स मुफ्त करवाए जाते हैं।कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर नरूला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाबी सेवा सदन जल्द ही समाज हित में कुछ नये सेवा प्रकल्प शुरू करने जा रही है ऐसे सेवा प्रकल्प शुरू किये जाएंगे जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ मिले।
संस्था के महासचिव संदीप मलिक व मुख्य संरक्षक इंद्र जीत सरदाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाबी सेवा सदन ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना नाम बनाया है।आगे भी संस्था सामाजिक कार्यों में अग्रणी बनी रहेगी ।
इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, सतीश चावला, अशोक आर्य,योग राज बत्रा,सुरेश ऐलावादी, नरेंद्र निझावन, लखमी दास खुराना,सुभाष कथूरिया,सतीश चावला,डॉ पवन थरेजा,अरविंद चावला,मदन कटारिया,विशम्बर अरोड़ा,धन सचदेवा,सुरेश मदान,तुलसी मदान,जगदीश कटारिया, वरुण मदान,संदीप मलिक, चंद्रशेखर नरूला, मौजूद रहे।
Add A Comment

