90 विद्यार्थियों को यादव समाज कल्याण सभा की तरफ से पठन-पाठन सामग्री
गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी हेली मंडी एवं बॉयज स्कूल हेली मंडी के छात्र लाभान्वित
गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी में आर ओ लगवाने की घोषणा
यादव समाज कल्याण सभा पटौदी की तरफ से शिक्षा प्रोत्साहन योजना
पटौदी /03 जुलाई 2026 / अटल हिन्द ब्यूरो /फहत सिंह उजाला
पटौदी। यादव समाज कल्याण सभा पटौदी की तरफ से विभिन्न सरकारी स्कूलों के 90 विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी की 41 छात्राओं को स्कूल बैग व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसी मौके पर यादव समाज कल्याण सभा के प्रधान नरेश यादव के द्वारा मेजबान स्कूल में छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के वास्ते आर ओ लगवाने की घोषणा की गई। इसी कड़ी में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेली मंडी तथा बॉयज स्कूल में टोटल 49 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए पठन-पाठन सामग्री भेंट की गई।
इस मौके पर यादव समाज कल्याण सभा के प्रधान नरेश यादव ने कहा कि शिक्षा प्रोत्साहन योजना संस्था की सबसे महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना के तहत विभिन्न सरकारी स्कूलों में विशेष रूप से 10वीं कक्षा से ऊपर 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया जा रहा है । उन्होंने कहा समाज में विभिन्न सामाजिक बुराइयां समाप्त करने के लिए युवा वर्ग का शिक्षित होना जरूरी है। इतना ही नहीं राष्ट्र की तरक्की और सुरक्षा के लिए भी शिक्षा बहुत जरूरी है। मौजूदा समय में सरकार के द्वारा शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी छात्र हित में आरंभ की हुई है। प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूल भी पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा रहे हैं।
यादव समाज कल्याण सभा की तरफ से विद्यार्थियों में शामिल शबा, मनीषा , प्रिया, आयशा, भारती, रितु, खुशबू, ख्याति, जैनाब, गीता कुमारी, रुखसार, भारती, आयशा, गुंजन, विनती, कंचन, सफीना ,महक, स्वाती पाल, नेहा, सुहाना, राखी, माही, प्रिया पाल, सोहा , भावना, प्रिया, चौहान, रहनुमा सहित अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए स्कूल बैग में अन्य सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर विशेष रूप से यादव कल्याण सभा के अध्यक्ष नरेश यादव, सचिव दिनेश यादव वजीराबाद, डॉ अमिताभ यादव, राजेंद्र, अजय, सुभाष मेहता, डॉक्टर श्री राम, राकेश यादव, सुरेश भाटोटिया, रामपाल, विशंभर दयाल सहित अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे, मेजबान स्कूलों कि प्रबंधन कमेटी की तरफ से यादव समाज कल्याण सभा का विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाने के लिए आभार व्यक्त किया गया ।
Add A Comment

